200 बिलियन डॉलर के मालिक पुतिन सचमुच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2017 11:10 PM

putin owns 200 billion of the world s richest person literally

ताजा आकलनों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुुतिन शायद दुनिया के सबसे......

ताजा आकलनों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुुतिन शायद दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। माना जाता है कि वह 200 बिलियन डॉलर यानी कि 13.4 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं। वैसे अधिकृत रूप में यानी कि ‘फोब्र्स’ पत्रिका के अनुसार 75 बिलियन डालर दौलत के स्वामी बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। अपने लगभग 2 दशक के शासन दौरान पुतिन द्वारा अर्जित दौलत के संबंध में कई अटकलें लगती रही हैं। रूसी जासूसी संस्था के.जी.बी. के इस पूर्व एजैंट की रियल एस्टेट में प्राइवेट सम्पत्तियों के साथ-साथ अनेक कम्पनियों में हिस्सेदारी है। 

64 वर्षीय पुतिन की वास्तविक दौलत कितनी हो सकती है, इस संबंध में सबसे अधिक उल्लेख राजनीतिक विश्लेषक स्तानिस्लाव बेल्कोवस्की का किया जाता है, जिन्होंने 2007 में अनुमान लगाया था कि पुतिन के पास 40 बिलियन डालर की दौलत है। लेकिन लेखक और रूस के पूर्व फंड मैनेजर रह चुके बिल ब्राऊडर का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति के पास यह तो पता नहीं वास्तव में कितनी दौलत है लेकिन यह 200 बिलियन डालर से कम नहीं। 

आई.बी. टाइम्स ने गत सप्ताह पुुतिन की दौलत के संबंध में सवाल उठाते हुए कहा कि ब्राऊडर ने 2015 में फरीद जकरिया के साथ बातचीत में कहा था कि सत्ता में आने के बाद पुतिन ने ढेर सारी दौलत जमा कर ली है और तब उन्होंने कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि यह 200 बिलियन डालर से ऊपर है।’’ लेकिन हैरानी की बात है कि इतनी अधिक दौलत का स्वामी होने के बावजूद फोब्र्स ने उन्हें दुनिया के धनाढ्यों की सूची में सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान देने से इंकार कर दिया है। पुतिन या किसी अन्य व्यक्ति का नाम लिए बिना फोब्र्स पत्रकार ने कहा कि वह अमीरों की सूची में राजनीतिक नेताओं और खासतौर पर उन तानाशाहों के नाम शामिल नहीं करता, जिन्होंने केवल सत्ता के दुरुपयोग से ही दौलत अर्जित की होती है। 

फिर भी यदि स्तानिस्लाव बैल्कोवस्की के इस दावे को ही सही मान लिया जाए कि पुतिन के पास 40 बिलियन डालर की सम्पत्ति है तो भी उन्हें फोरबीज के 10 शीर्ष धनाढ्यों में शामिल किया जाना चाहिए। बैल्कोवस्की का कहना है कि पुतिन की अधिकतर दौलत रूस की तेल और गैस कम्पनियों में उनकी हिस्सेदारी तथा कमोडिटी ट्रेडर गुनवार के कारोबार में उनकी भागीदारी के फलस्वरूप अर्जित की गई है। वैसे गुनवार सदा इस बात से इंकार करते रहते हैं कि पुतिन की उनकी कम्पनी में कोई हिस्सेदारी है। उल्लेखनीय है कि गुनवार की कम्पनी ने 2012 में 6.2 लाख करोड़ रुपए (93 बिलियन डालर) का राजस्व अर्जित किया था। 

2007 में पुतिन की 40 बिलियन डालर दौलत का अनुमान लगाने के बाद बैल्कोवस्की लगातार अपने आकलन को अपडेट करते रहे हैं। कुछ वर्षों बाद उन्होंने दावा किया था कि पुतिन की दौलत अब 70 बिलियन डालर को पार कर गई है और वह बिल गेट्स तथा अमांसियो ओरतेगा के बाद दुनिया के तीसरे सबसे धनाढ्य व्यक्ति हैं। पुतिन की दौलत का सबसे भरोसेमंद संकेत तो यह है कि उनके पास ‘ओलिम्पिया’ नामक एक शाहाना नौका है जिसकी कीमत 234 करोड़ रुपए है। ऐसा माना जाता है कि यह नौका उन्हें रूस का राष्ट्रपति बनने के बाद चेल्सिया फुटबाल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोबिच ने उपहार में दी थी। इसके अलावा उनके पास काला सागर के तट पर एक महल भी है जिसकी कीमत कथित रूप में 6700 करोड़ रुपए हैं। 

आइस हॉकी के शौकिया खिलाड़ी और जूडो ब्लैक बैल्ट धारक पुतिन की न केवल रूस के कार्पोरेट धन तक पहुंच है बल्कि रूस के अति धनाढ्य लोग भी उनके इशारों पर नाचते हैं। रूसी राष्ट्रपति के एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा तैयार की गई फाइल के अनुसार 58 विमान व हैलीकाप्टर भी राष्ट्रपति पुतिन के कारोबारी साम्राज्य का हिस्सा हो सकते हैं। उनके पास रूस के अंदर विभिन्न स्थानों पर 20 महल व बंगले हैं। इसके अलावा उन्हें महंगी घडिय़ां इक्टठी करने का भी बहुत शौक है। इन घडिय़ों की कुल कीमत 3.50 करोड़ रुपए है। एक रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन के पास अपना प्राइवेट जैट है जिसके केवल कैबिन पर ही 917 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं क्योंकि इसके बाथरूम की सभी फिटिंग्स सोने की बनी हुई हैं।               

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!