जल है तो जन है

Edited By ,Updated: 30 Mar, 2017 02:20 PM

water is mass

जल हमें प्रकृति से विरासत में मिला एक अमूल्य संसाधन हैं। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले समस्त प्राणियों तथा पादपों के जीवन का मुख्य ...

जल हमें प्रकृति से विरासत में मिला एक अमूल्य संसाधन हैं। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले समस्त प्राणियों तथा पादपों के जीवन का मुख्य आधार हैं, इसीलिए जल को जीवन कहा गया हैं। जहाॅं जीवन है वहाॅं जल तथा वायु की आवष्यकता को कदापि नकारा नहीं जा सकता है। पेड-पौधे, जीव-जन्तु आदि सभी सजीव हैं, सजीवों को जीवित रहने के लिए जल एंव वायु की आवष्यकता होती हैं क्योंकि जल है तो जल है। मानव की दिनचर्या जल पर ही निर्भर है। अलबत्ता, जीवन जीने के ढंग में जैसे-जैसे परिवर्तन आ रहा है वैसे-वैसे पानी की खपत बढ़ती जा रही है। यदि इसके अपवव्यय को नहीं रोका गया तो आगामी कुछ ही वर्षो में भयानक जल संकट से गुजरना पड़ेगा। अतः बचत के समस्त उपाय किये जाने चाहिए।

बहराल, हमारी जीवनदायिनी नदियां खुद अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहीं हैं, तमाम षोधों-अध्ययनों के खुलासे के बाद भी हम उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं कर रहे, उल्टे उन्हें और गंदा करते चले जा रहे हैं। नतीजन आज नदियों का जल आचमन लायक तक नहीं हैं, कमोबेष नदियों के अस्तित्व के साथ उनके उद्वग्म से ही खिलवाड हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि, देष के 900 से अधिक षहरों और कस्बों का 70 फीसद गंदा पानी पेयजल की प्रमुख स्त्रोत नदियों में बिना षोधन के छोड दिया जाता है, नदियों को प्रदूषित करने में दिनों दिन बढते उद्योग प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। प्रदूषण की मार झेलती देष की 70 फीसद नदियां मरने के कगार पर हैं। कहीं ये गर्मी का मौसम आते-आते दम तोड देती हैं, तो कहीं नाले का रूप धारण कर लेती हैं। षहरों में तो गंदी नाली व कचरे की मार से लथपथ होकर अपने अस्त्तिव से विलुप्त हो रही हैं।

अलबत्ता, पृथ्वी के लगभग 70 प्रतिषत भाग में जल हैं। इस जल का लगभग 97 प्रतिषत भाग सागरों एंव महासागरों में स्थित है, जो खारा है अर्थात पीने योग्य नहीं हैं। पीने योग्य जल केवल 3 प्रतिषत ही है, इसमें से 2 प्रतिषत जल पृथ्वी पर बर्फ मे रूप में जमा हैं। शेष 1 फीसदी जल का 1/3 भाग भूतल पर नदी, तालाब तथा 2/3 भाग भूमिगत जल कुूंए, हैंडपंप, नलकूप आदि में हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में भूमिगत जल होना चाहिये और भूमिगत जल होने के लिये आवष्यक है अच्छी वर्षा तथा वर्षा के जल का संगंहीकरण। वर्षा के जल के सही संग्रहण से जल स्तर में वृद्धि होगी। गोवा इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो भूमिगत जल का स्तर गिरता ही जाएगा।

तारतम्य में अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने क्या खूब कहा थाः “ विहस्की पीने के लिए और पानी लडने के लिए “ स्तुत्य, देष का कृषि प्रधान जिला बालाघाट जल संचय और वर्षा की बाहुल्यता का सबसे अच्छा उदाहरण है। प्रथम यहाॅं कि कृषि भूमि प्रमुखतः मेढ धारित हैं जहां फसल की पैदावार में उपयोगी जल दीर्घ अवधि तक जमीन में संचित रहने से जल भूतल में संग्रहित होते रहता हैं, यह जल स्तर  वृद्धि की सर्वोचित विधी हैं। वहीं दूसरे स्थानों में इस स्वरूप की मेढ युक्त भूमि प्रायः उपलब्ध नहीं होती, जो जल असंचय का माध्यम हैं। द्वितीय यहाॅं वृक्षों के प्रति महत्व, आस्था प्रबल हैं क्योंकि वनोपज जीवकोपार्जन का एक साधन भी हैं। सबसे विषेष परम्परा अंतिम संस्कार क्रिया लकडी को जलाकर नहीं अपितु गोबर के कंडे (उबले) को जलाकर सम्पन्न होती है, साथ ही भोजन बनाने में इनका उपयोग जंगल की रोकथाम  स्वरूप वनांच्छिदता बनी हुई हैं। यही वन प्रधानता औसतन अधिक वर्षा का स्त्रोत अनुकरणीय हैं।

अंततः आज नदी, कुआं, जलाषय, नल हैं पर जल नहीं ऐसा क्यों? इसके कार्य, कारण हम ही हैं। अब जल रूपी जीवन को बचाने का एकमेव विकल्प हैं, अधिकाधिक लघु बाॅंध, तालाब, चैक डेम, रेन/रूफ वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम का निर्माण व उपयोग और प्रदूषित जल के षोधन के उपायों को अपनाना। आगे बढकर वन का समुचित संरक्षण व संवर्धन और जल का संचय करे। अभिभूत, हम सभी आज संकल्प ले की पानी का दुरूपयोग ना करते हुए, गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में रखेंगे। यथार्थ इंसान पानी बना तो नहीं सकता पर बचा जरूर सकता हैं। आखिर में जल है तो जन है, आज हम जल बचाएंगे, तो कल जल हमें बचाएंगा। 
                                         

                                                                    हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!