‘क्या रजनीकांत केन्द्र या फिर राज्य सरकार पर वार करेंगे’

Edited By ,Updated: 08 Dec, 2020 02:48 AM

will rajinikanth attack the center or the state government

क्या भाजपा तमिल सुपर स्टार रजनीकांत को टक्कर दे पाएगी जिन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी लांच करने की योजना की घोषणा की है। रजनीकांत अप्रैल-मई 2021 में होने वाले आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

क्या भाजपा तमिल सुपर स्टार रजनीकांत को टक्कर दे पाएगी जिन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी लांच करने की योजना की घोषणा की है। रजनीकांत अप्रैल-मई 2021 में होने वाले आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक कारक हो सकते हैं। रजनी ने इस समय को अपने पदार्पण  के लिए चुना है क्योंकि राज्य में 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों-एम. करुणानिधि (द्रमुक) और जे. जयललिता (अन्नाद्रमुक) के निधन के बाद एक बहुत बड़ा शून्य स्थापित हो चुका है। रजनीकांत के ट्वीट के अनुसार, ‘‘यह समय की मांग भी है। अगर अभी नहीं किया तो कभी नहीं किया जाएगा। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मेरे साथ खड़े हों। हम एक साथ बदलाव लाएंगे।’’ 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका झुकाव  भाजपा की ओर अधिक है। हालांकि रजनीकांत अपनी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं। भाजपा के लिए परेशानी यह है कि अगर रजनीकांत की पार्टी अकेले ही चुनावों में जाने और सभी 234 सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय लेती है, तो वह द्रमुक के मुकाबले भाजपा की सहयोगी  पार्टी अन्नाद्रमुक के वोट शेयर को खा जाएगी।

रजनी की एंट्री ऐसे समय में हुई है जब अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन, द्रमुक-कांग्रेस-लैफ्ट फ्रंट और एक अन्य सुपर स्टार कमल हासन पहले ही अपने गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं। दक्षिण में भाजपा की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विस्तार के साथ, क्या रजनी के लिए भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन में शामिल होना संभव है, क्योंकि चुनाव अंक गणित का खेल बन चुके हैं। रजनीकांत 1996 से राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश में थे। जब कांग्रेस ने उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता का मुकाबला करने के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की पेशकश की थी।  तब से कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी उन्हें लुभा रही है। 

तमिलनाडु के भाग्य को फिर से लिखने का समय आ गया है। परिवर्तन की बहुत आवश्यकता है। रजनीकांत ने पिछले सप्ताह वायदा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह सब कुछ बदल देंगे। तमिलनाडु में पैर जमाने के लिए बार-बार असफल होने पर भाजपा रजनी को राजनीति में प्रवेश कराने की कोशिश कर रही थी लेकिन उन्होंने अब तक के सभी प्रयासों का विरोध किया था। भाजपा अपंग है क्योंकि दक्षिण में उसके पास कोई राज्य स्तर का नेता नहीं है। इसी कारण वह रजनी को एक शुभंकर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। एक मैगा स्टार होने के नाते उन्हें एक ज्ञात चेहरा होने का फायदा मिल सकता है। उनका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है। रजनी नास्तिक द्रविड़ पार्टियों के विपरीत एक आध्यात्मिक पार्टी शुरू करने का प्रस्ताव रखते हैं। 

यह रजनी के लिए भी फायदेमंद होगा क्योंकि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और उसके पास जनशक्ति और धनशक्ति दोनों हैं। भाजपा अन्य चीजों जैसे कि उनकी नई पार्टी के पंजीकरण आदि को सुविधाजनक बनाने के लिए मदद करेगी। इसीलिए भाजपा तथा रजनी को लगता है कि वे प्राकृतिक सहयोगी हैं। दूसरी बात यह है कि चुनाव से पहले उनके पास पार्टी बनाने का समय नहीं है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनकी वैबसाइट पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए कहा था। क्योंकि उन्हें बूथ प्रबंधन और डोर टू डोर अभियान आदि के लिए टीमों की आवश्यकता है। भाजपा ने पहले से ही अर्जुन मूर्ति जोकि भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रमुख हैं, को रजनी की नई पार्टी का चीफ को-आर्डीनेटर बनाने का संकेत दिया है। हालांकि भाजपा ने रजनी के प्रवेश का स्वागत किया है। इसलिए तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री तथा अन्नाद्रमुक को-आर्डीनेटर ओ. पन्नीरसेल्वम ने यह संकेत दिया है कि रजनी की पार्टी के साथ निश्चित ही गठबंधन हो सकता है। 

इस सप्ताह एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हम महान मैगास्टार रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश करने के निर्णय का स्वागत करते हैं। राजनीति में कुछ भी संभव है। यदि कोई अवसर मिला तो रजनी के साथ गठजोड़ किया जाएगा।रजनीकांत के समक्ष भी कई चुनौतियां हैं। तमिलनाडु के चुनावी मैदान में पहले से ही दो सशक्त द्रविड़ पाॢटयां-द्रमुक तथा अन्नाद्रमुक हैं, जो 50 प्रतिशत का वोट बैंक संयुक्त रूप से शेयर करती हैं। इसके अलावा छोटे महत्वपूर्ण दल जैसे पी.एम.के. तथा अभिनेता विजयकांत की डी.एम.डी.के. भी लाइन में हैं। रजनी को कुछ स्वास्थ्य परेशानियां भी हैं जिसके बारे में उन्होंने खुलासा किया है। उनके गुर्दे का आप्रेशन हो चुका है और वह इतने बड़े चुनावी कैम्पेन के लिए योग्य नहीं होंगे। 

यहां पर यह भी स्पष्ट नहीं कि क्या उनकी पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लड़ेगी या नहीं। इस बारे में भी संकेत नहीं कि वह स्वतंत्र रूप से या फिर एक चुनावी गठजोड़ के साथ मैदान में उतरेंगे। सभी संभावनाओं में रजनी भाजपा के साथ एक गुप्त या खुली समझ रखने के लिए बाध्य है क्योंकि दोनों को एक-दूसरे की आवश्यकता है। रजनीकांत के लिए अभियान के दौरान समस्या यह होगी कि वह केंद्र सरकार पर हमला करें या राज्य सरकार पर।-कल्याणी शंकर
 

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!