14वां फुरा रिटेल ज्वेलर इंडिया अवार्ड्स में 100 बढ़िया ज्वेलरी डिजाइनरों की प्रदर्शनी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Aug, 2018 05:24 PM

14th fura retail jeweller india awards 2018

रिटेल ज्वेलरी इंडस्ट्री के भारत ऑस्कर के रूप में मान्यता प्राप्त ''फुरा रिटेल ज्वेलर इंडिया अवार्ड्स 2018 (आर.जे.आई.ए.)'' का आयोजन 10 अगस्त को मुंबई में किया गया था।

मुंबईः रिटेल ज्वेलरी इंडस्ट्री के भारत ऑस्कर के रूप में मान्यता प्राप्त 'फुरा रिटेल ज्वेलर इंडिया अवार्ड्स 2018 (आर.जे.आई.ए.)' का आयोजन 10 अगस्त को मुंबई में किया गया था। इसमें प्लैटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (पी.जी.आई.), सॉलिटेयर जेम लैब्स (एस.जी.एल.), हरी कृष्णा एक्सपोर्ट्स और दमारा गोल्ड ने भी सहयोग किया था।

14 वर्षों से हर वर्ष के भारत भर से ज्वेलरी इंडस्ट्री के सैंकड़ों बढ़िया कारोबारी इसमें भाग लेते हैं जिनमें ज्वेलरी के विशेषज्ञ भी शामिल होते हैं। इनमें पूनावाला ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग के डायरैक्टर मिशेल पुनावाल्ला, फिटनेस एंड लाइफस्टाइल एक्सपर्ट एंड आर्टिस्ट नवाज मोदी सिंघानिया, जोराबियन ग्रुप ऑफ कंपनी डायरैक्टर पेरिज़ाद जोराबियन, इंटीरियर आर्किटेक्ट की नम्रता बरुवा श्रॉफ और वीयू टेक्‍नोलॉजी के सीईओ और संस्थापक Devita Saraf, शामिल हैं। ग्रैंड जूरी के साथ समर्पित अवार्ड टीम ने इस वर्ष बेहतरीन आभूषण बनाने वालों की पहचान और चयन करने वालों के लिए कई महीनों तक काम किया। 

इस वर्ष ग्रैंड जूरी द्वारा कुल 100 मास्टरपीस को नोमीनेट किया गया। पुरस्कार की 20 श्रणियां बनाई गई। प्रत्येक श्रेणी में 5 बढ़िया जेवर बनाने वाली कंपनियां शामिल थी। प्रमुख 100 बढ़िया जेवर बनाने वालों के जेवरों की वहां प्रदर्शनी लगाई गई। इस बड़े कार्यक्रम में उद्योग, सेलिब्रिटी और सिल्वर स्क्रीन के अभिनेताओं ने भाग लिया। साथ में 20 विजेता भी शामिल थे। 4 रिटेल और मार्कीटिंग श्रेणियों की भी घोषणा की गई। इस समारोह की होस्ट Neha Sareen थी। 

बालीवुड से रवीना टंडन और सैयामी खेर भी शामिल थे। फुरा के वाईस प्रेजिडेंट सेल्स एंड मार्कीटिंग Rupak Sen ने कहा, 'हम इस उद्योग के हितों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबध हैं। आर.जे.आई.ए. के सहयोग के साथ फुरा भारतीय रिटेल ज्वेलरी इंडस्ट्री पर अधिक ध्यान देता है। भारत रंगीन रत्न के लिए एक बड़े बाजार के रुप में उभर रहा है। उद्योग को नई उंचाईयों पर ले जाने के लिए हम कटीबध हैं।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!