घाटे में HTC, 1500 कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार

Edited By Supreet Kaur,Updated: 03 Jul, 2018 02:34 PM

1500 employees lay off from htc

ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी एचटीसी ने भारी घाटे के चलते 1,500 कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है। यह उसके कार्यबल अर्थात कर्मचारियों की संख्या के करीब पांचवे हिस्से के बराबर है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। छंटनी की यह मार विनिर्माण इकाई में...

बिजनेस डेस्कः ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी एचटीसी ने भारी घाटे के चलते 1,500 कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है। यह उसके कार्यबल अर्थात कर्मचारियों की संख्या के करीब पांचवे हिस्से के बराबर है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। छंटनी की यह मार विनिर्माण इकाई में कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ेगी।

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब जनवरी में गूगल के साथ उसका नया समझौता पूरा हुआ है। जिसके चलते पहली तिमाही में एचटीसी के प्रदर्शन में सुधार हुआ जबकि 2017 उसके लिए निराशाजनक रहा था। एचटीसी ने कहा कि छंटनी की प्रक्रिया सितंबर अंत तक पूरी हो जाएगी। यह संसाधनों के पुनर्गठन में एक निर्णायक कदम है, जिससे परिचालन को और अधिक लचीला बनाने में मदद मिलेगी।

स्मार्टफोन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचटीसी को एपल और सैमसंग से कड़ी प्रतिस्पर्धा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उसे हुवाई जैसे चीनी ब्रांडों से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। एचटीसी को 2017 में 55.4 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ और प्रति शेयर 20.58 ताइवान डॉलर की हानि हुई। ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के बाद यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। नौकरी में कटौती की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर आज करीब 6 प्रतिशत गिर गए।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!