सिस्टम की धीमी चाल, करोड़ों किसानों को खाते में पैसे आने का इंतजार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Feb, 2020 01:38 PM

5 16 crore farmers wait for prime minister s third installment 2 51 crore

देश के पांच करोड़ से अधिक किसानों को अभी भी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान योजना की तीसरी किस्त के पैसे मिलने का इंतजार है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई है। छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष...

नई दिल्लीः देश के पांच करोड़ से अधिक किसानों को अभी भी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान योजना की तीसरी किस्त के पैसे मिलने का इंतजार है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई है। छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष सहायता देने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत सरकार उन्हें 6,000 रुपए वार्षिक की आर्थिक मदद देती है। एक दिसंबर 2018 से शुरू हुई इस योजना के तहत किसानों को हर चार माह में 2,000-2,000 रुपए की किस्त दी जानी है। 

PunjabKesari

आरटीआई में सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 2.51 करोड़ किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी नहीं मिली है। वहीं 5.16 करोड़ किसानों को अभी तीसरी किस्त मिलने का इंतजार है। दिसंबर 2018 से नवंबर 2019 के बीच योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 7.62 करोड़ या 84 प्रतिशत को योजना की पहली किस्त मिली है। जबकि करीब 6.5 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त जारी की गई है। वहीं तीसरी किस्त का लाभ मात्र 3.85 करोड़ किसानों को ही मिला है। 

PunjabKesari

मंत्रालय ने किसानों के पंजीकरण की अवधि का भी जिक्र किया है। इसके अनुसार दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच योजना के तहत कुल 4.74 करोड़ किसानों ने पंजीकरण कराया। इसमें 4.02 करोड़ किसानों को पहली किस्त, 4.02 करोड़ को दूसरी किस्त और 3.85 करोड़ किसानों को तीसरी किस्त का लाभ मिला है। 

PunjabKesari

हालांकि आरटीआई के जवाब में यह नहीं बताया गया है कि शुरुआत में पंजीकृत करीब 50 लाख किसानों को पहली किस्त का 70 लाख किसानों को दूसरी किस्त का और 90 लाख किसानों को तीसरी किस्त का लाभ क्यों नहीं मिला है। आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोई भी किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं है और ना ही वहां पर किसी तरह के धन का वितरण हुआ है। इसके बाद अप्रैल 2019 से जुलाई 2019 के बीच इस योजना के तहत 3.08 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया गया। इसमें 2.66 करोड़ किसानों को पहली और 2.47 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त का लाभ मिला है। 

आरटीआई के जवाब में यह नहीं बताया गया है कि इस अवधि में पंजीकृत करीब 40 लाख किसानों को पहली और 61 लाख किसानों को दूसरी किस्त का लाभ क्यों नहीं मिला। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में पंजीकृत किसान तीसरी किस्त पाने के योग्य नहीं है। इस अवधि में पश्चिम बंगाल, पंजाब और चंडीगढ़ में कोई किसान पंजीकृत नहीं हुआ है। ना ही उनको पहली और दूसरी किस्त का कोई लाभ मिला है। 

मंत्रालय ने बताया कि अगस्त 2019 से नवंबर 2019 के बीच करीब 1.19 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया गया। इसमें 73.66 लाख किसानों को पहली किस्त का भुगतान किया गया। हालांकि इस अवधि के लिए मान्य पहली किस्त का लाभ 45 लाख किसानों को नहीं मिलने की कोई जानकारी मंत्रालय ने नहीं दी है। इस अवधि में पंजीकृत किसान दूसरी और तीसरी किस्त पाने की योग्यता नहीं रखते हैं। मंत्रालय से आरटीआई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुल किसानों की राज्यवार जानकारी मांगी गई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!