मार्च 2021 में 98.6 टन सोना आयात, यह पिछले साल मार्च के 13 टन के मुकाबले 8 गुना ज्यादा ज्यादा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Apr, 2021 02:19 PM

98 6 tonnes of gold imported in march 2021 8 times more than

देश में सोने की मांग फिर बढ़ने लगी है। इस साल मार्च में देश में 98.6 टन सोने का आयात हुआ, जो मार्च 2020 से 8 गुना है। मार्च 2020 में 13 टन सोने का आयात किया गया था। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार मई, 2019 के बाद सबसे ज्यादा आयात है।

बिजनेस डेस्कः देश में सोने की मांग फिर बढ़ने लगी है। इस साल मार्च में देश में 98.6 टन सोने का आयात हुआ, जो मार्च 2020 से 8 गुना है। मार्च 2020 में 13 टन सोने का आयात किया गया था। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार मई, 2019 के बाद सबसे ज्यादा आयात है। ब्लूमबर्ग के अनुसार मार्च तिमाही के दौरान देश में पिछले साल की तुलना में आयात दोगुना बढ़कर लगभग 190 टन रहा है।

मार्च 2021 में जो 98.6 टन सोना आयात किया गया इसकी कीमत 63 हजार करोड़ रुपए है। इसके मुकाबले मार्च 2020 में 9 हजार करोड़ मूल्य का सोना आयात हुआ था। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का आयातक है।

इन कारणों से बढ़ा आयात

  • अगस्त 2020 से अब तक सोने की कीमतों में 17% से ज्यादा गिरावट आई है।
  • शादियों के सीजन के अलावा अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों में घटे दामों पर मांग बढ़ी।
  • सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 12.5% से घटाकर 7.5% कर दी है।
  • इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर के कारण भी सोने की मांग बढ़ रही है।

भारत में हर साल 800 टन सोने की खपत
भारत में हर साल 700-800 टन सोने की खपत होती है जिसमें से 1 टन का उत्पादन भारत में ही होता है और बाकी आयात किया जाता है। देश में सोने का इम्पोर्ट 2020 में 344.2 टन रहा जो पिछले साल के मुकाबले 47% कम रहा। 2019 में ये 646.8 टन था। 2019 में ये 646.8 टन था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!