Edited By Supreet Kaur,Updated: 10 Sep, 2018 10:58 AM
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सहसंस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने अपने उत्तराधिकारी का एलान कर दिया है। साल 2019 में जैक मा कंपनी की कमान चीफ एक्जिक्युटिव ऑफिसर डेनियल झांग को सौंपने जा रहे हैं। वह जैक मा के स्थान पर बागडोर संभालेंगे।