Edited By ,Updated: 19 Apr, 2017 12:22 PM
देश के सबसे अमीर श्ाख्स मुकेश अंबानी न केवल दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं बल्कि सबसे महंगी और सबसे सुरक्षित कार में भी चलते हैं। ...
नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर श्ाख्स मुकेश अंबानी न केवल दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं बल्कि सबसे महंगी और सबसे सुरक्षित कार में भी चलते हैं। अंबानी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही इसी मॉडल की कार में ट्रैवल करते हैं, जो कि दुनिया की सबसे सिक्योर कार में से एक है। अंबानी के लिए बीएमडब्ल्यू 760LI कार में कई तरह के मोडिफिकेशन भी किए गए हैं।
क्या है कार में खास बातें
बी.एम.डब्ल्यू. 760LI में किए गए मोडिफिकेशन के बाद यह दुनिया में सबसे ज्यादा सिक्योर कार में से एक बन गई है। अंबानी ने मुंबई में मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट को 1.6 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड रजिस्टर्ड कॉस्ट दी थी। भारत में इससे पहले किसी ने भी इतनी रजिस्ट्रेशन फीस नहीं दी थी।कार की ऑन रोड कॉस्ट 1.9 करोड़ रुपए है लेकिन अंबानी के जेड कैटेगरी सिक्युरिटी की जरूरतों के हिसाब से बी.एम.डब्ल्यू. ने इसमें बदलाव किए हैं। वहीं, आर्म्ड कारों की इंपोर्ट ड्यूटी पर 300 फीसदी का टैक्स लगता है, जिसकी वजह से इस कार की कीमत 8.5 करोड़ रुपए है।
इसके डोर पैनल के अंदर केवलर प्लेट्स हैं। हर विंडो 65 एम.एम. मोटाई और 150 किलोग्राम वजन के साथ बुलेट प्रूफ है। कार पर आर्मी ग्रेड हथियारों, हैंड ग्रेनेड, 17 किलोग्राम तक के हाई इंटेनसिटी टीएनटी ब्लास्ट का भी कोई असर नहीं होगा। इसे लैंड माइंस के लिए भी टेस्ट किया जा चुका है। इसका फ्यूल टैंक सेल्फ सीलिंग केवलर से बना है और इसमें आग नहीं लगेगी। यह कार कैमिकल अटैक की स्थिति को भी संभाल सकती है और इमरजेंसी में कार के भीतर मौजूद ऑक्सिजन का यूज किया जा सकता है।
और कौन सी कारें है अंबानी की कलेक्शन में शामिल
- मेबैक 62
- मर्सडीज बेंज एस गार्ड
- एस्टन मार्टिन रैपिड
- रॉल्य रॉयस फैंटम
- अटैक का इस पर कोई असर नहीं होगा।