Edited By Isha,Updated: 07 Dec, 2018 09:56 AM
तेल के दामों में गिरावट का सिलिसला काफी समय से जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल का दाम 40 पैसे और 43 पैसे नीचे गिरा है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से पेट्रो
बिजनेस डेस्कः तेल के दामों में गिरावट का सिलिसला काफी समय से जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल का घटे है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में ये गिरावट आ रही है । इस तरह 17 अक्तूबर से अब तक पेट्रोल 11.51 और डीजल 9.73 रूपए सस्ता हो चुका है।
देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। दिल्ली में वीरवार को पेट्रोल की कीमत 70.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.55 रुपए दर्ज की गई है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 76.50 रुपए और डीजल का दाम 68.59 रुपए पहुंच गया है । कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 72.97 रुपए पर और डीजल 67.28 रुपए प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल और की कीमत में क्रमश: 73.57 रुपए और 69.19 रुपये प्रति लीटर पर रहे।
शहर |
पेट्रोल के दाम रूपए में |
डीजल के दाम रूपए में |
नई दिल्ली |
70.92 रूपए |
65.55 रूपए |
मुंबई |
76.50 रूपए |
68.59 रूपए |
कोलकाता |
72.97 रूपए |
67.28 रूपए |
चेन्नई |
73.57 रूपए |
69.19 रूपए |
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.94 रुपए, अमृतसर में 76.52 रुपए, लुधियाना में 76.44 रुपए और पटियाला में 76.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर |
पेट्रोल की कीमत रुपए में |
जालंधर |
75.94 रुपए |
अमृतसर |
76.52 रुपए |
लुधियाना |
76.44 रुपए |
पटियाला |
76.19 रुपए |