एक सप्ताह में शुरू हो सकती है हवाई सेवा, नागर उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने दिए संकेत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 May, 2020 05:52 PM

air service may start in a week civil aviation minister hardeep singh

करीब 45 दिनों से बंड पड़ी हवाई उड़ान सेवाएं अगले हफ्ते शुरू हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि घरेलू उड़ान सेवाएं एक हफ्ते के भीतर शुरू हो सकती हैं।

नई दिल्लीः करीब 45 दिनों से बंड पड़ी हवाई उड़ान सेवाएं अगले हफ्ते शुरू हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि घरेलू उड़ान सेवाएं एक हफ्ते के भीतर शुरू हो सकती हैं। देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है और मेट्रो, रेल तथा सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन के साथ हवाई सेवाओं पर भी रोक है लेकिन अब सरकार ने कई जगहों पर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देना शुरू कर दिया है और ऐसी संभावना है कि आगे चलकर हवाई उड़ान के साथ कुछ अन्य सार्वजनिक परिवहन को खोलने पर विचार हो सकता है। हालांकि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देश में लॉकडाउन 17 मई तक लागू है। 
 
ग्रीन जोन के बीच शुरू हो सकती है सेवा
हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि अभी इस पर अंतिम निर्णय लेना बाकी है। ग्रीन जोन के बीच संचालन किया जा सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो सभी महानगर रेड जोन में हैं। फिलहाल अगले कुछ दिनों में इस पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे 15 मई से पहले भी घरेलू उड़ान शुरू करने की योजना बना रहे हैं। प्रयास होगा कि बहुत जल्द इसे शुरू करने की दिशा में कदम उठाया जाए। बता दें कि, केंद्र सरकार ने कोरोना के खतरे के आधार पर 733 जिलों को तीन जोन में बांट दिया है। रेड जोन में 130 जिले, ऑरेंज जोन में 284 जिले और ग्रीन जोन में 319 जिलों को रखा गया है।

पुरी ने विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए सरकार की बड़े पैमाने पर योजना और इसमें शामिल चुनौतियों को लेकर कहा कि हमें यकीन नहीं था कि इस पैमाने पर ‘वंदे भारत मिशन’ के जरिए ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। इसमें उन लोगों की पहचान कि गई है जो वापस आना चाहते हैं। सिर्फ खाड़ी देशों में करीब 9 मिलियन भारतीय काम करते हैं। करीब एक लाख 90 हजार लोगों की पहचान की गई है जो फंसे हुए हैं और वो तनाव की स्थिति में हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!