आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की रॉयल वेड‍िंग, थिरकते नजर आए दिग्गज स्टार्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Mar, 2019 11:47 AM

akash ambani shloka mehta s royal wedding glittering stars throwing

ब‍िजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी शन‍िवार को श्लोका मेहता संग हुई। शाही अंदाज में हुई इस शादी में ब‍िजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड, क्र‍िकेट जगत की मशहूर हस्त‍ियों ने श‍िरकत की।

बिजनेस डेस्कः ब‍िजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी शन‍िवार को श्लोका मेहता संग हुई। शाही अंदाज में हुई इस शादी में ब‍िजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड, क्र‍िकेट जगत की मशहूर हस्त‍ियों ने श‍िरकत की। शादी का समारोह मुंबई में बांद्रा के बीकेसी स्थित‍ि ज‍ियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। शादी के कई फोटोज और वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं।

 

PunjabKesari

आकाश-श्लोका की शादी पारंपर‍िक रीत‍ि-र‍िवाजों के साथ हुई। शादी का जश्न 3 द‍िन त‍क चलेगा। तस्वीर में बेटे और बहू की नजर उतारते हुए नजर आईं नीता अंबानी।

PunjabKesari

भाई आकाश अंबानी और भाभी श्लोका मेहता को आशीर्वाद देते नजर आईं बहन ईशा अंबानी।

PunjabKesari

बेटे की शादी में बारात में झूमते नजर आए मुकेश अंबानी-नीता अंबानी। इस यादगार रॉयल वेड‍िंग में बॉलीवुड के कई स‍ितारों ने चार चांद लगा द‍िए।

PunjabKesari

अंबानी पर‍िवार की खुश‍ियों में शामिल होने अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा संग पहुंचें। ट्रेड‍िशनल ड्रेसअप में बच्चन परिवार का लुक काफी शानदार लग रहा था।

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय बच्चन-अभ‍िषेक बच्चन बेटी आराध्या संग नजर आए। ऐश्वर्या ने शादी के लिए पर्पल शेड का लहंगा पहना था। आराध्या और अभ‍िषेक प‍िं‍क शेड के ड्रेसअप में नजर आए।

PunjabKesari

जूही चावला ने पर‍िवार संग शादी के समारोह में श‍िरकत की।

PunjabKesari

आल‍िया भट्ट की सोलो एंट्री शादी समारोह में बेहद खास रही। पीले रंग के लहंगे में गोल्डन ज्वैलरी संग आल‍िया का लुक खूबसूरत नजर आ रहा था।
 
PunjabKesari

व‍िद्या बालन क्लास‍िक सफेद साड़ी में नजर आईं. उनके साथ स‍िद्धार्थ राय कपूर नजर आए।

PunjabKesari

आकाश अंबानी की शादी में बॉलीवुड दीवा ने जलवे ब‍िखेरे। कटरीना कैफ ब्लू कलर के प्र‍िंटेड लहंगे में द‍िखीं। प्र‍ियंका चोपड़ा ने इस खास द‍िन के लि‍ए स‍िल्वर शेड में साड़ी को चुना। करीना कपूर खान टेड्रि‍शनल लहंगे के साथ कूल अंदाज में नजर आईं।

PunjabKesari
 
शादी में द‍िशा पाटनी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ संग श‍िरकत की।

PunjabKesari

जाह्नवी कपूर ने अंबानी पर‍िवार के वेड‍िंग सेल‍िब्रेशन के लिए प‍िंक कलर का लहंगा पहना। स‍िल्वर एम्ब्राइड्री में प‍िंक लहंगा क्लासी लुक दे रहा था।

PunjabKesari
 
आकाश अंबानी के बेस्ट फ्रेंड रणबीर कपूर शादी के समारोह में अयान मुखर्जी और करण जौहर के साथ नजर आए। शादी में तीनों स्टार्स ने जमकर डांस किया।

 PunjabKesari

प्र‍ियंका चोपड़ा के साथ शादी के समारोह में उनके साथ मां मधु चोपड़ा और भाई नजर आया। ईशा अंबानी और प्र‍ियंका चोपड़ा करीबी दोस्त हैं. ईशा की शादी में प्र‍ियंका ने खास डांस किया था।

PunjabKesari

आकाश अंबानी की रॉयल वेड‍िंग में शाहरुख खान रॉयल लुक में नजर आए। उनके साथ गौरी खान स‍िल्वर ड्रेसअप में नजर आईं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!