WEF की वार्षिक बैठक की महिला उपाध्यक्षों में एक भारतीय भी शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 04:21 PM

all women chair for 2018 world economic forum

भारत की सामाजिक उद्यमी एवं कार्यकर्ता चेतना सिन्हा विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ.) के वैश्विक संभ्रांत लोगों की वार्षिक बैठक के सात महिला उपाध्यक्षों में शामिल होंगी। यह बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में होगी।

नई दिल्लीः भारत की सामाजिक उद्यमी एवं कार्यकर्ता चेतना सिन्हा विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ.) के वैश्विक संभ्रांत लोगों की वार्षिक बैठक के सात महिला उपाध्यक्षों में शामिल होंगी। यह बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में होगी।

सिन्हा के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) की क्रिस्टीन लेगार्ड, नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग, आई.बी.एम. की प्रमुख गिन्नी रोमेट्टी, आई.टी.यू.सी. की महासचिव शरान बुर्रो, सी.ई.आर.एन. की महानिदेशक फैबियोला जियानोट्टी और इंजी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) इसाबेल कोचर भी महिला उपाध्यक्षों में शामिल होंगी। यह पांच दशकों के इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब इस वार्षिक बैठक में सिर्फ महिला उपाध्यक्ष होंगी।
PunjabKesari
इस कार्यक्रम में कारोबार, सरकार, राजनीति, अकादमिक और सामाजिक क्षेत्रों से विश्व भर के तीन हजार से अधिक विशिष्ट लोग भाग लेंगे। इनमें महज भारत से ही 100 से अधिक सीईओ तथा सरकारी लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में करीब 50 राष्ट्रप्रमुखों तथा 300 से अधिक मंत्रीस्तरीय लोग शिरकत करेंगे। वार्षिक बैठक के इस 48वें संस्करण का आयोजन 23 से 26 जनवरी के बीच दावोस-क्लॉस्टर्स में होगा। इसका थीम ‘क्रिएटिंग अ शेयर्ड फ्यूचर इन अ फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड’ रहेगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!