चीन को पीछे छोड़ अमरीका बना भारत का सबसे बड़ा व्यापार सांझेदार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Feb, 2020 10:35 AM

america overtakes china to become india s largest trading partner

अमरीका ने चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापार सांझेदार होने का तमगा हासिल कर लिया है। इससे भारत और अमरीका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है।

नई दिल्लीः अमरीका ने चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापार सांझेदार होने का तमगा हासिल कर लिया है। इससे भारत और अमरीका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में भारत और अमरीका के बीच 87.95 अरब डालर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा। इसी तरह 2019-20 में अप्रैल से दिसम्बर के दौरान भारत का अमरीका के साथ द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डालर रहा, जबकि इस दौरान भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार 64.96 अरब डॉलर रहा। 

व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भी यह चलन बना रह सकता है क्योंकि भारत और अमरीका आॢथक संबंधों को बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एक विशेषज्ञ का मानना है कि यदि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौता (एफ.टी.ए.) कर लेते हैं तो द्विपक्षीय व्यापार एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाएगा। भारतीय निर्यात संगठन परिसंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘‘अमरीका के साथ एफ.टी.ए. भारत के लिए बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि अमरीका भारतीय माल एवं सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है।’’ 

दोनों देशों में बढ़ रहा आयात और निर्यात
उन्होंने कहा कि अमरीका के साथ भारत का आयात और निर्यात दोनों बढ़ रहा है, जबकि चीन के साथ आयात-निर्यात दोनों में गिरावट आ रही है। अमरीका उन चुङ्क्षनदा देशों में से है, जिसके साथ व्यापार संतुलन का झुकाव भारत के पक्ष में है। वर्ष 2018-19 में भारत का चीन के साथ जहां 53.56 अरब डालर का व्यापार घाटा रहा था, वहीं अमरीका के साथ भारत 16.85 अरब डालर के व्यापार लाभ की स्थिति में था। 

2013 से लेकर 2018 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार सांझेदार रहा
आंकड़ों के अनुसार 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार सांझेदार रहा है। चीन से पहले यह दर्जा संयुक्त अरब अमीरात को हासिल था। भारतीय विदेशी व्यापार संस्थान में प्रोफैसर राकेश मोहन जोशी ने कहा कि भारत को अमरीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि अमरीका मक्का और सोयाबीन जैसे जिंसों का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!