अमेरिका का यूरोपीय संघ के चीज, व्हिस्की पर शुल्क का प्रस्ताव

Edited By Pardeep,Updated: 03 Jul, 2019 05:35 AM

america s proposal for duty on eu whiskey

अमेरिका ने यूरोपीय संघ से आयातित उत्पादों पर चार अरब डॉलर का शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। इन उत्पादों में चीज और स्कॉच और आयरिश व्हिस्की शामिल है। यूरोपीय संघ द्वारा वाणिज्यिक विमानों पर दी जा रही सब्सिडी की वजह से अमेरिका ने यह शुल्क लगाने का...

वाशिंगटनः अमेरिका ने यूरोपीय संघ से आयातित उत्पादों पर चार अरब डॉलर का शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। इन उत्पादों में चीज और स्कॉच और आयरिश व्हिस्की शामिल है। यूरोपीय संघ द्वारा वाणिज्यिक विमानों पर दी जा रही सब्सिडी की वजह से अमेरिका ने यह शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। इस सूची में सॉस, हैम, पास्ता, ओलिव और कई अन्य प्रकार के चीज शामिल हैं।
PunjabKesari
मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ऐसे उत्पादों की सूची जारी करने जा रहा है जिनपर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने इस प्रस्ताव पर लोगों की राय आमंत्रित की है। बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ द्वारा वहां विनिर्मित बड़े आकार के यात्री विमानों को दी जाने वाली सब्सिडी के जवाब में ये संभावित शुल्क प्रस्तावित।
PunjabKesari
इससे पहले अमेरिका ने 12 अप्रैल को करीब 21 अरब डालर के यूरोपीय उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का निर्णय किया था। नई अनुपूरक सूची में करीब 89 प्रकार के उत्पाद है। अमेरिका सालाना 4 अरब डालर के ऐेसे उत्पादों का आयात करता हे।
PunjabKesari
अमेरिका और यूरोपीय संघ पिछले 14 वर्ष से विमान सब्सिडी को लेकर झगड़ रहे है। अमेरिका एयरबस को सब्सिडी दिए जाने का आरोप लगता रहा है जबकि यूरोपीय संघ का आरोप हे कि अमेरिकी सरकार बोइंग को बाजार में अनुचित मदद पहुंचाती है। अमेरिका का चीन के साथ भी इस समय व्यापार युद्ध चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के सैकड़ों अरब डालर के उत्पाद पर भारी शुल्क लगा चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!