आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, बनवा दिया 'जख्मी जूतों के डाक्टर' के लिए 'हस्पताल'

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Aug, 2018 01:43 PM

anand mahindra fulfilled the promise hospital for the injured  shoes doctor

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ‘जख्मी जूतों का अस्पताल’ चलाने वाले शख्स नरमी राम से जो वायदा किया था उसे पूरा करने जा रहे हैं। बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हेंडल से नरसी राम को डिलिवर किए जाने वाले

नई दिल्लीः महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ‘जख्मी जूतों का अस्पताल’ चलाने वाले शख्स नरमी राम से जो वायदा किया था उसे पूरा करने जा रहे हैं। बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हेंडल से नरसी राम को डिलिवर किए जाने वाले उस ‘जख्मी जूतों के अस्पताल’ का विडियो शेयर किया जिसे उन्होंने देने का वायदा किया था। 


आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर दी जानकारी
अपने ट्विटर हेंडल पर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, आपको वह मोची नरमी राम याद होंगे जिन्होंने जख्मी जूतों के अस्पताल नाम के बैनर से सबका ध्यान खींचा था। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि उनकी टीम ने नरमी राम से संपर्क किया और बताया कि मैं उनकी मदद करना चाहता हूं, इसके जवाब में नरमी राम ने कहा कि वह अच्छा बूथ चाहते हैं। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुंबई स्थित उनके डिजाइन स्टूडियो ने बूथ तैयार किया है जिसे नरसी राम को जल्द डिलिवर किया जाएगा। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने उस बूथ का वीडियो भी शेयर किया।


बूथ की खासियतें
आनंद महिंद्रा ने नरसी राम को दिए जाने वाले बूथ के बारे में जो विडियो शेयर किया है उसमें उस बूथ की खासियतों का जिक्र भी किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि बूथ वाटर प्रूफ है, साफ और ऑर्गेनाज्ड है, वेंटिलेशन और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और साथ में टूट-फूट से सुरक्षित है। बूथ पर 'बेची बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'स्वच्छ भारत अभियान' का लोगो भी छापा गया है।

PunjabKesari

हरियाणा के जींद में रहने वाले नरसी राम के विज्ञापन मॉडल से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने उनकी मदद का प्रस्ताव दिया था। करीब साढ़े 3 महीने पहले अप्रैल में अपने ट्विटर हेंडल के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें जूतों की मरम्मत करने वाले एक शख्स के बारे में उन्होंने लिखा था कि यह व्यक्ति आईआईएम में विज्ञापन पढ़ाने के लायक है।
 

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!