फिर सुर्खियों में आनंद महिंद्रा, कहा- पुरानी भाषाओं के बारे में नहीं थी जानकारी, हो रही शर्म महसूस

Edited By Supreet Kaur,Updated: 01 Oct, 2019 12:03 PM

anand mahindra said there was no information about old languages

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इन दिनों वह एक खास चीज की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी  ने न्यूयार्क में संयुक्त...

बिजनेस डेस्कः महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इन दिनों वह एक खास चीज की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी  ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा 'तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है।' मोदी के इस भाषण का महिंद्रा ग्रुप के मालिक पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि उन्होंने एक ट्वीट किया।
PunjabKesari
आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे यह कहते हुए शर्म महसूस हो रही है कि मुझे यह बात पता नहीं थी कि 'तमिल दुनिया की पुरानी भाषाओं में से एक है। यूएन में पीएम मोदी के भाषण के बाद मुझे इस बात का पता चला। और इसलिए मैं आप लोगों के साथ दुनिया की पुरानी भाषाओं को लेकर जानकारी शेयर कर रहा हूं। आनंद महिंद्रा ने जो आर्टिकल शेयर किया है उसमें पुरानी भाषाओं को लेकर काफी जानकारी दी गई है। आर्टिकल के शुरुआत में बताया गया है कि आज से 10,000 साल पहले मुनष्य का समाज कुछ अलग तरह का था, उस वक्त के समाज में काफी कुछ बदल रहा था और विकास हो रहे थे। आज जिस भाषा को बोलते हुए हम गर्व महसूस करते हैं इसके विकास की नींव उस वक्त ही पड़ गई थी। आज हम दुनिया के उन पुरानी भाषाओं के बारे में बात करेंगे जिसका जिक्र प्राचीन शास्त्र, गुफाओं पर लिखा हुआ देख सकते हैं।
PunjabKesari
5000 हजार साल पुरानी है तमिल 
श्रीलंका और सिंगापुर दोनों देशों में 78 मिलियन लोगों की ऑफिशियल लैंग्वेज आज भी तमिल है। पुरानी भाषाओं में ज्यादातर भाषाएं आज के समय में लागू नहीं होती लेकिन तमिल ऐसी भाषा है जो इतनी पुरानी होने के बाद आज भी इतने सारे लोग रोज की बोलचाल में इसका प्रयोग करते हैं।
PunjabKesari
दुनिया की 8 पुरानी भाषाएं

  • संस्कृतः संस्कृत भी काफी पुरानी भाषा है। हिंदू, बुद्ध और जैन के जितने भी ग्रंथ, वेद, पुराण मिले हैं वह सभी संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं।
  • इजिप्टियनः इजिप्ट की सबसे पुरानी भाषा इजिप्टियन कॉपटीन है। मुस्लमानों के आने से पहले इजिप्टियन अरेबिक का बीच इस भाषा का प्रचलन था।
  • हीब्रूः इजरायल की ऑफिशियल भाषा हीब्रू है।
  • ग्रीकः अपने प्राचीन रूप में यह प्राचीन यूनानी साहित्य और ईसाईयों के बाइबल के न्यू टेस्टामेंट की भाषा है। 
  • लिथुआनियाईः लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • फारसीः फ़ारसी एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़गानिस्तान और उज़बेकिस्तान में बोली जाती है।
  • बासक्यूः स्पेन-फ्रांस में बासक्यू भाषा बोली जाती है। यह काफी रहस्यम लैंग्वेज है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!