एनेरॉक रियल्टी स्टार्टअप कंपनियों के अधिग्रहण को जुटाएगी 750 करोड़ रुपए

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Nov, 2021 05:45 PM

anarock realty to raise rs 750 crore for acquisition of startup companies

प्रॉपर्टी सलाहकार फर्म एनेरॉक करीब 10 करोड़ डॉलर या 750 करोड़ रुपए की इक्विटी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल संपत्ति प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप इकाइयों के अधिग्रहण और अपने कारोबार के विस्तार पर करेगी। कंपनी के एक शीर्ष...

नई दिल्लीः प्रॉपर्टी सलाहकार फर्म एनेरॉक करीब 10 करोड़ डॉलर या 750 करोड़ रुपए की इक्विटी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल संपत्ति प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप इकाइयों के अधिग्रहण और अपने कारोबार के विस्तार पर करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनेरॉक का बीते वित्त वर्ष 2020-21 में राजस्व 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 305 करोड़ रुपए रहा था। एनेरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘हम इक्विटी के रूप में 10 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। संपत्ति प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के अधिग्रहण को लेकर बाजार में काफी संभावनाएं हैं। हम इनमें से कुछ कंपनियों का अधिग्रहण करना चाहते हैं।'' कंपनी का चालू वित्त वर्ष में 400- 450 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!