अनिल अंबानी के छोटे बेटे अंशुल की रिलायंस ग्रुप में एंट्री, अभी संभालेंगे यह जिम्मेदारी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Jan, 2019 02:56 PM

anil ambani s son anshul ambani joins reliance group as management trainee

रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के छोटे बेटे 23 वर्षीय अंशुल अंबानी ने बीते हफ्ते रिलयांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया है। कंपनी की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुंबईः रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के छोटे बेटे 23 वर्षीय अंशुल अंबानी ने बीते हफ्ते रिलयांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया है। कंपनी की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बता दें कि अंशुल ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। अंशुल ने रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी ज्वाइन किया है। 

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजिनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में है। इसके अलावा रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप की बिजली उत्पादन और वितरण कारोबार, मुंबई मेट्रो, रक्षा कारोबार और कई रोड़ और एयरपोर्ट प्रॉजेक्ट्स भी हैं। 

अंशुल उसी तरह अंबानी परिवार द्वारा संचालित समूह में शामिल हुए हैं, जिस प्रकार उनके अग्रज अनमोल हुए थे। अनमोल ने 2014 में बतौर ट्रेनी रिलायंस मुचुअल फंड जॉइन किया था और बाद में वह 2016 में रिलायंस कैपिटल के बोर्ड में शामिल हुए। अनमोल इस समय समूह के वित्तीय सेवा कारोबार संभालते हैं। रिलायंस कैपिटल के सीईओ की अनुपस्थिति में संचालित कंपनियों के सभी सीईओ और ग्रुप के फंक्शनल हेड अनमोल को रिपोर्ट करते हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने भी साल 2014 में ही रिलायंस टेलीकॉम से अपने करियर की शुरुआत की थी। आकाश अंबानी और उनकी बहन ईशा अंबानी के नेतृत्व में ही रिलायंस ने अपनी महत्वकांक्षी 4जी सेवाओं को लॉन्च किया और जल्द ही हाई स्पीड ब्रॉडबैंड को भी लॉन्च करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। आकाश अंबानी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है, वहीं ईशा अंबानी ने अमेरिका की येले यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत फिलहाल अमेरिका से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!