भारत की आर्थिक आजादी है GST: अनिल अंबानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 02:26 PM

anil ambani says india economic freedom is gst

देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी ने वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) को देश की....

मुंबई: देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी ने वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) को देश की 'आर्थिक आजादी' करार दिया है। जी.एस.टी. को एक जुलाई से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. से देश मानव इतिहास का सबसे बड़ा और लोकतांत्रिक बाजार बनेगा।
PunjabKesari
यहां एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलायंस समूह के चेयरमैन ने कहा कि जी.एस.टी. के लाभों को गिनने और उसकी लागत को गिनने के कई तरीके हैं। उन्होंने कहा, लेकिन इसके सही फायदे को बताने का सिर्फ एक तरीका है। यह सिर्फ एक और सुधार और बदलाव नहीं है बल्कि यह हमारी सोच का उदारीकरण है। यह हमारी आर्थिक आजादी है। अंबानी ने कहा कि किसी देश के जीवन में वह दिन भी आता है जबकि छोटे लाभ के छोटे कदमों के बजाय महत्वाकांक्षा की लंबी छलांग से इतिहास बनता है। अंबानी ने 30 जून को मध्यरात्रि से शुरू किए जाने वाले जी.एस.टी. का उल्लेख करते हुए कहा, हम भारत के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि हमें ऐसा अवसर देखने को मिल रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!