कर्ज चुकाने के लिए अब अनिल अंबानी बेचेंगे अपना दफ्तर, दक्षिण मुंबई में होंगे शिफ्ट

Edited By vasudha,Updated: 01 Jul, 2019 03:56 PM

anil ambani to sell his office now to repay debt

दुनिया के टॉप बिजनेसमैन में शुमार अनिल अंबानी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत  रिलायंस ग्रुप की अन्य कंपनियां गंभीर कर्ज संकट में फंसी हुई है...

बिजनेस डेस्क: दुनिया के टॉप बिजनेसमैन में शुमार अनिल अंबानी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत  रिलायंस ग्रुप की अन्य कंपनियां गंभीर कर्ज संकट में फंसी हुई है। अब इससे निपटने के लिए अनिल अंबानी अपने सांताक्रूज के मुख्यालय को बेचने या लीज पर देने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए कुछ ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्मों के साथ बातचीत चल रही है। 
PunjabKesari

रिलायंस सेंटर के नाम का यह हेडक्‍वार्टर 7 लाख स्‍क्‍वायर फुट में है और इसे बेचने से 1,500-2,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अनिल अंबानी रिलायंस सेंटर को छोड़कर दक्षिण मुंबई में बैलार्ड एस्टेट ऑफिस में जाने की योजना बना रहे है। दरअसल 2005 के मध्य में बड़े भाई मुकेश अंबानी के साथ रिलायंस के विभाजन के बाद अनिल अंबानी को बैलार्ड एस्टेट का कार्यालय मिला था। 
PunjabKesari

रिलायंस ग्रुप के प्रवक्ता के अनुसार कर्ज का भुगतान करने के लिए रियल एस्टेट ऐसेट्स को बेचने पर विचार किया जा रहा है। इंटरनेशनल प्रॉपर्टी कंसल्टंसी जेएलएल (JLL) को हेडक्वॉर्टर को बेचने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप 1 लाख करोड़ से ज्‍यादा कर्ज में है। मार्च 2018 के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस ग्रुप के रिलायंस कैपिटल पर 46 हजार 400 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं आरकॉम 47 हजार 234 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी है। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!