Edited By Supreet Kaur,Updated: 14 Apr, 2018 01:22 PM
अमरीका की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी एेपल ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। खबरों के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि अगर कोई भी कर्मचारी कोई नया फोन लांच होने से पहले उस सबंधी कोई जानकारी लीक करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
वाशिंगटनः अमरीका की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी एेपल ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। खबरों के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि अगर कोई भी कर्मचारी कोई नया फोन लांच होने से पहले उस सबंधी कोई जानकारी लीक करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
हाथ से जाएगी नौकरी
एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को डराते हुए कहा है कि कोई भी जानकारी लीक करने पर अगर कोई कर्मचारी पकड़ा जाता है तो उसके भविष्य का अंत हो जाएगा और उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि जो लोग जानकारी लीक करते हैं चाहे वे एेपल के कर्मचारी हो, ठेकेदार हो या सप्लायर सभी पकड़े जाएंगे।
लगेगा भारी जुर्माना
एेपल ने कहा कि कुछ मामलों में जानकारी लीक करने वालों को जेल और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ा है। 2017 में जानकारी लीक करने वाले 29 लोगों को पकड़ा गया था, जिनमें से 12 को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों को न केवल अपनी नोकरी से हाथ धोना पड़ा था ब्लकि भविष्य में दूसरी नौकरी पाने में भी काफी मुश्किल हुई थी। अंत में एेपल ने अपने कर्मचारियों को इस बात पर गहरा विचार करने को कहा है।