Edited By ,Updated: 05 Jan, 2015 12:49 PM
एक तरफ जहां भारत में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 705 रुपए तय की गई है। वहीं, एक ऐसा देश भी है जहां सिर्फ 4 रुपए में सिलेंडर मिलता है।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां भारत में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 705 रुपए तय की गई है। वहीं, एक ऐसा देश भी है जहां सिर्फ 4 रुपए में सिलेंडर मिलता है।
बता दें कि यह देश भारत से कई गुना गरीब होते हुए भी दुनिया में सबसे सस्ती गैस बेचता है। इतना ही नहीं, यहां की 90 फीसदी से ज्यादा की अर्थव्यवस्था केवल तेल और गैस पर ही टिकी हुई है। यहां के लोगों को सिर्फ 3.90 रुपए में 1 गैलेन के वजन वाला (सिलेंडर के वजन को छोड़कर) गैस सिलेंडर मिल जाता है।
इस देश का नाम है वेनेजुएला। दुनिया में सबसे सस्ती गैस इसी गरीब देश में मिलती है। यहां 4 किलोग्राम गैस के लिए लोगों को सिर्फ 3.90 रुपए देने होते हैं, जो कि उनकी न्यूनतम आय का मात्र 0.2 फीसदी ही होता है। उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला में लोगों की न्यूनतम आय 2031 रुपए प्रतिदिन है। वहीं वेनेजुएला के अलावा कई और ऐसे देश है जहां सबसे सस्ती गैस मिलती है।
इस मामले में दूसरे नंबर पर साउदी अरब है। तेल उत्पादक देशों में अहम स्थान रखने वाले साऊदी अरब में प्रति 4 किलो गैस के लिए लोगों को केवल 29.25 रुपए खर्च करने होते हैं।
तीसरे नंबर पर कुवैत है कुवैत में लोगों को अपनी प्रति दिन की सैलरी के मात्र 0.7 फीसदी के बराबर कीमत में गैस मिल जाती है। यहां 4 किलो गैस के लिए 1 डॉलर से भी कम कीमत यानी 52.65 रुपए ही देने होते हैं। यहां की प्रतिदिन की औसत कमाई 7995 रुपए है। इजिप्ट में केवल 74 रुपए में 4 किलो गैस मिल जाती है। यूएई में गैस लेने के लिए 115 रुपए प्रति 4 किलो के लिए खर्च करने पड़ते हैं।