Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 03:35 AM
भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के अमरीकी मुर्गे की टांग के आयात पर प्रतिबंध हटाने के आदेश को चुनौती दी है।
नई दिल्ली: भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के अमरीकी मुर्गे की टांग के आयात पर प्रतिबंध हटाने के आदेश को चुनौती दी है। वाणिज्य विभाग ने हालांकि अपील करने का निर्णय पहले ही ले लिया था लेकिन इसके वैधानिक पहलुओं की जांच के कारण अपील दाखिल करने में देरी हुई है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने एवियन इन्फ्लुएंजा के कारण कई साल पहले पोल्ट्री आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था मगर डब्ल्यू.टी.ओ. ने अमरीकी विरोध को स्वीकृत करते हुए इस प्रतिबंध को अवैज्ञानिक करार दिया। चीन ने भी इसका आयात शुल्क बढ़ा दिया था।