358 रुपए में मिलेगा कोल इंडिया का शेयर

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2015 05:26 AM

article

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया में शुक्रवार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए न्यूनतम शेयर मूल्य 358 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

नई दिल्ली : सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया में शुक्रवार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए न्यूनतम शेयर मूल्य 358 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। शेयरों की सबसे बड़ी बिक्री से सरकार को 22,600 करोड़ रुपए की राशि मिलने की उम्मीद है। कोल इंडिया का न्यूनतम शेयर मूल्य कंपनी के शेयर के वीरवार के बंद भाव 375.15 रुपए प्रति शेयर से लगभग 5 प्रतिशत कम है। 

उधर बी.एस.ई. में सरकार द्वारा कोल इंडिया में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद गुरुवार को कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। कंपनी का शेयर बुधवार के बंद स्तर 384.0 अंक की तुलना में वीरवार को 5.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 364.60 रुपए प्रति शेयर बंद हुआ। 
 
सरकार सार्वजनिक पेशकश के जरिए कंपनी की 5 प्रतिशत हिस्सेदारी (31.58 करोड़ शेयरों) की बिक्री कर रही है। इसके अलावा उसके पास बिक्री पेशकश (ओ.एफ.एस.) या नीलामी मार्ग से 5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री और करने का भी विकल्प है। कोल इंडिया ने 20 प्रतिशत शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किए हैं। रिटेल निवेशकों को मूल्य पर 5 प्रतिशत की रियायत भी मिलेगी। कोल इंडिया के शेयरों की बिक्री देश में सबसे बड़ी शेयर बिक्री होगी। इससे सरकार चालू वित्त वर्ष के विनिवेश लक्ष्य का लगभग आधा हासिल कर पाएगी। चालू वित्त वर्ष के लिए विनिवेश का लक्ष्य 43,425 करोड़ रुपए है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!