‘भारत में 100 प्रतिशत बैंकिंग सुविधा’

Edited By ,Updated: 08 Feb, 2015 01:02 AM

article

भारत एक ऐसा देश है जहां लगभग 100 प्रतिशत बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है। भारतीय नागरिकों को समान रूप से विकास केंद्रित वित्तीय सेवा सुलभ है।

संयुक्त राष्ट्र: भारत एक ऐसा देश है जहां लगभग 100 प्रतिशत बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है। भारतीय नागरिकों को समान रूप से विकास केंद्रित वित्तीय सेवा सुलभ है। संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग के समक्ष गुरुवार को यह बात रखी गई। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के प्रथम सचिव मयंक जोशी ने समाज विकास आयोग को बताया कि सभी को बैंकिंग सुविधा सुलभ कराने वाली प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरूआत से 5 महीने के अंदर 10 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘ये आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। भारत आज लगभग 100 प्रतिशत बैंक खातों वाला देश बन गया है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इससे देश में मांग और विकास में वृद्धि होगी।’’ 
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने बैठक में कहा कि विकास के आकलन के लिए मात्रा के बजाय गुणवत्ता को महत्व देना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम वह पहली पीढ़ी हैं जो इस अत्यधिक गरीबी को मिटा सकती है। जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभाव से निपटने के लिए हम अंतिम पीढ़ी भी हैं। हम मिलकर सामाजिक विकास व सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और सभी के लिए एक बेहतर और अधिक स्थायी विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’’ 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!