Edited By ,Updated: 24 Apr, 2015 11:51 AM
रिलायंस कैपिटल लि. ने प्रेस रिलीज द्वारा जानकारी दी है कि कोरिया की सैमसंग एसेट मैनेजमेंट कंपनी लि. ने रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ रणनीतिक गठबंधन किया है।
नई दिल्लीः रिलायंस कैपिटल लि. ने प्रेस रिलीज द्वारा जानकारी दी है कि कोरिया की सैमसंग एसेट मैनेजमेंट कंपनी लि. ने रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ रणनीतिक गठबंधन किया है। सूचित गठबंधन के तहत भारत तथा कोरिया में इकाई के निवेश उत्पादों के विकास, मैनेजमेंट, मार्कीटिंग तथा वितरण की संभावनाएं जांचने हेतु दोनों कंपनियां अपनी-अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेंगी।