NBCC के बोर्ड ने FPO की मंजूरी दी, 900 करोड़ रुपए जुटाएगी

Edited By ,Updated: 24 May, 2015 12:52 PM

article

सार्वजनिक क्षेत्र की नैशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कंपनी (एन.बी.सी.सी.) के निदेशक मंडल ने 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफ.पी.आे.) को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की नैशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कंपनी (एन.बी.सी.सी.) के निदेशक मंडल ने 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफ.पी.आे.) को मंजूरी दे दी है। कंपनी एफ.पी.आे. के जरियए 900 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस राशि का इस्तेमाल कारोबार विस्तार पर किया जाएगा।

एन.बी.सी.सी. ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। यह हिस्सेदारी बिक्री सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। सरकार की कंपनी में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एन.बी.सी.सी. को 2012 में शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किया गया था। उस समय सरकार ने कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 127 करोड़ रुपए जुटाए थे। उस समय एन.बी.सी.सी. के आई.पी.आे. के लिए मूल्य दायरा 90 से 106 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। एन.बी.सी.सी. शहरी विकास मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!