ट्राई के नए चीफ बने राम सेवक शर्मा

Edited By ,Updated: 28 Jul, 2015 12:48 PM

article

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सचिव राम सेवक शर्मा को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सचिव राम सेवक शर्मा को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों से मिली।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के 1978 बैच के अधिकारी शर्मा इस पद पर राहुल खुल्लर की जगह लेंगे, जो मई महीने में सेवानिवृत्त हुए हैं। खुल्लर से पहले यह पद जे.एस. शर्मा, ए.के. शाहनी और नृपेंद्र मिश्र संभाल चुके हैं।

ट्राई की स्थापना 20 फरवरी, 1997 को की गई थी। यह देश में दूरसंचार सेवाओं को नियममित करता है, जिसमें दूरसंचार सेवाओं की दर तय करना या संशोधन करना शामिल है। ट्राई का एक प्रमुख उद्देश्य है समान और पारदर्शी नीतिगत माहौल बनाना और सभी को प्रतियोगिता का समान अवसर देना।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!