हड़ताल से प्रभावित हो सकता है बैंकों का कामकाज

Edited By ,Updated: 30 Aug, 2015 09:28 AM

article

सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों स्टेट बैंक आफ मैसूर तथा यूनाइटेट बैंक आफ इंडिया ने कहा कि ट्रेड यूनियनों की 2 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल से सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है।

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों स्टेट बैंक आफ मैसूर तथा यूनाइटेट बैंक आफ इंडिया ने कहा कि ट्रेड यूनियनों की 2 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल से सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है।  

स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भारतीय बैंक संघ ने सूचित किया कि कर्मचारी संगठनों ने दो सितंबर को एक दिन की हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।  

बैंक के अनुसार प्रस्तावित हड़ताल से बैंक का कामकाज प्रभावित हो सकता है।  यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने बी.एस.ई. को सूचित किया है कि उद्योग से जुड़ी मांग को लेकर कुछ कर्मचारी संगठनों ने दो सितंबर को हड़ताल के बारे में आई.बी.ए. को नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है, "प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर बैंक मौजूदा दिशानिर्देश के संदर्भ में सभी जरूरी कदम उठा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा समर्थित बी.एम.एस. को छोड़कर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 2 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की है। इस सप्ताह की शुरूआत में वित्त मंत्री अरुण जेतली के नेतृत्व में अंतर-मंत्रालयी समिति की ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई जिसमें श्रम क्षेत्र से जुड़े 12 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। शुरू में इसमें 11 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनें शािमल थी लेकिन बाद में भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ इससे अलग हो गई। यूनियनों ने 2 सिंतबर को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!