Edited By ,Updated: 12 Sep, 2015 12:27 PM
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राजस्थान में शहरी सेवाआें के प्रबंधन के लिए 50 करोड़ डॉलर के ऋण के दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। एडीबी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राजस्थान में शहरी सेवाआें के प्रबंधन के लिए 50 करोड़ डॉलर के ऋण के दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। एडीबी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार एडीबी व भारत सरकार ने 50 करोड़ डॉलर मूल्य के दो रिण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के तहत जरूरी शहरी सेवाआें के प्रबंधन व जलापूर्ति सेवाआें के उन्नयन में राज्य सरकार की मदद की जाएगी।
इसके तहत राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए समझौता किया गया है। यह कार्यक्रम राजस्थान में शहरी संस्थानों को मजबूत बनाने पर केंद्रित है।