Edited By Supreet Kaur,Updated: 30 Apr, 2018 08:54 AM
ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। आज एसजीएक्स निफ्टी भी बढ़त पर खुला हैं। लेकिन छुट्टी के चलते चीन और जापान के बाजार आज बंद हैं।
नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। आज एसजीएक्स निफ्टी भी बढ़त पर खुला हैं। लेकिन छुट्टी के चलते चीन और जापान के बाजार आज बंद हैं।
हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला और अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए। डाओ जोंस 11 अंक गिरकर जबकि नैस्डेक 1 अंक चढ़कर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार पर दबाव बना। उधर फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक आज से शुरू हो रही है। फेड चेयरमैन ब्याज दरों पर कल रात फैसला सुनाएंगे।