Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Jul, 2019 03:45 PM
एशियन पेंट्स ने वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 672 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा 570...
नई दिल्लीः एशियन पेंट्स ने वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 672 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा 570 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 5204 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की कंसोलिडेटेड आय 4390 करोड़ रुपए रही थी। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड एबिटडा बढ़कर 1156 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड एबिटडा 932 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन बढ़कर 22.5 प्रतिशत रही है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 21.2 प्रतिशत रही थी।