Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Aug, 2018 04:56 PM
बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज के बेटे अनंत बजाज का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई स्थित उनके निवास पर शुक्रवार शाम उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया
नई दिल्लीः बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज के बेटे अनंत बजाज का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई स्थित उनके निवास पर शुक्रवार शाम उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। अनंत को तेज-तर्रार बिजनेसमैन के तौर पर देखा जाता था।
आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कई अहम बातें
- अनंत बजाज का जन्म बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज और किरण बजाज के यहां 18 मई 1977 को हुआ था। उन्होंने मुंबई के हंसराज कॉलेज और एमपी जैन से पढ़ाई की। साथ ही अनंत ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री हासिल की।
- साल 1999 में प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर के तौर पर करियर शुरू करने वाले अनंत ने मार्च 2012 में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक का पद संभाला था। इसके बाद से ही उन्होंने कई हाईटेक उपकरणों को विकसित करने काम शुरू किया था।
- उनके प्रयासों से ही बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा पहली तिमाही में 98 प्रतिशत बढ़ा। बजाज इलेक्ट्रिकल्स का एकल शुद्ध मुनाफा 30 जून, 2018 को समाप्त तिमाही में 97.70 प्रतिशत बढ़कर 40.53 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
- 1999 से 6 साल लंबे सफर के बाद साल 2005 में उन्हें जनरल मैनेजर (स्पेशल असाइंमेंट) नियुक्त किया गया और एक साल बाद एग्जीक्युटिव डायरेक्टर बनाया गया।
- 2006 के 6 साल बाद 2012 में 1 जून को उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर प्रमोट किया गया. उसके बाद उन्होंने आईओटी एनलेटिक्स आदि की शुरुआत की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई फैसले किए, जिससे कंपनी को काफी फायदा हुआ।
- उनकी लीडरशिप में ही बजाज इलेक्ट्रिकल्स प्रो-कबड्डी, बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट क्लाइमिंग का स्पोंसर भी रहा। साथ ही सरकार के स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट में भी उनका योगदान रहा।