रहन-सहन खर्च में बेंगलुरू दूसरा सबसे सस्ता शहर

Edited By Supreet Kaur,Updated: 13 Jun, 2018 04:59 PM

bangalore is the second cheapest city in living cost

शहर बदलने के मामले में पहले महीने के रहन-सहन खर्च के आधार पर बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर है। मिस्र की राजधानी काहिरा सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। तैयार अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक...

नई दिल्लीः शहर बदलने के मामले में पहले महीने के रहन-सहन खर्च के आधार पर बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर है। मिस्र की राजधानी काहिरा सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। तैयार अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक के एक अध्यन के अनुसार, काहिरा में पहले महीने का जीवनयापन खर्च 656 डॉलर है जबकि बेंगलुरू में यह 742.13 डॉलर है।

PunjabKesari

दुबई सबसे महंगा शहर
पूरी सूची में बेंगलुरू का स्थान 79 वां है। शहर बदलने के पहले महीने के जीवनयापन खर्च के मामले में अन्य सस्ते शहरों में बुखारेस्ट (754.83 डॉलर), बुडापेस्ट (870.58 डॉलर), रिगा (931.56 डॉलर) और मैक्सिको सिटी (943.15 डॉलर) शामिल हैं। दुबई इस सूची में सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। दुबई का पहले महीने का जीवनयापन खर्च 4,251.68 डॉलर आया है। इसके बाद ऑकलैंड (4002.76 डॉलर) और सैन फ्रांसिस्को (3,768.68 डॉलर) का स्थान है।

PunjabKesari

खान-पान के मामले में ज्यूरिख सबसे महंगा
रिपोर्ट के अनुसार यह खर्च न्यूयॉर्क में 3,374.21 डॉलर, लंदन में 3,207.41 डॉलर, सिडनी में 3,000.27 डॉलर, ओस्लो में 2,921.90 डॉलर और ज्यूरिख में 2,899.98 डॉलर है। सर्वेक्षण के अनुसार खान-पान के मामले में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख 1,193.96 डॉलर के साथ सबसे महंगा और बेंगलुरू 255.97 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है। इसी तरह परिवहन के मामले में लंदन 168.71 डॉलर के साथ सबसे महंगा और काहिरा 7.14 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है।

PunjabKesari      

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!