Edited By ,Updated: 13 Oct, 2016 02:16 PM
बांग्लादेश ने 27 जिलों में हिल्सा मछली पकडऩे पर 22 दिनों का आज प्रतिबंध लगा दिया। इसका मकसद इस लोकप्रिय...
ढाका: बांग्लादेश ने 27 जिलों में हिल्सा मछली पकडऩे पर 22 दिनों का आज प्रतिबंध लगा दिया। इसका मकसद इस लोकप्रिय मछली की संख्या में इजाफा करना है जिसका देश के जीडीपी में एक प्रतिशत योगदान है। राहत और आपदा प्रबंधन मंत्रालय 76 उपजिलों में मछुआरों को इसका मुआवजा देगा। इसके तहत प्रत्येक मछुआरे को 20 किलो चावल दिया जाएगा।
बीडीन्यूज 24 डाट काम की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अब हिल्सा मछली को पकडऩा, बिक्री, परिवहन और उसके विनिमय पर प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध प्रजनन के लिहाज से मनोनीत 7,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लागू होगा।
चांदपुर मत्स्यन के प्रमुख विज्ञान अधिकारी तथा हिल्सा विशेषज्ञ मोहम्मद अनिसुर रहमान ने कहा कि मछली पकड़ने पर प्रतिबंध से हिल्सा की संख्या लगातार बढ़ाने में सफलता मिली है। सरकार ने इस आदेश को लागू करने के लिये तटरक्षक बल, नौसेना पुलिस तथा अन्य बलों को तैनात किया है।