Edited By ,Updated: 25 Oct, 2015 09:22 AM
बैंक कर्मचारी 2 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। एक प्रमुख श्रम संगठन ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने
वडोदरा: बैंक कर्मचारी 2 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। एक प्रमुख श्रम संगठन ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि एस.बी.आई. को संबद्ध बैंकों से अलग करने और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार अनुग्रह नियुक्तियों जैसे मुद्दों पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल आहूत की गई है। इसके अलावा, स्टेट सेक्टर बैंक कर्मचारी संघ (एसएसबीईए) ने एस.बी.आई. के संबद्ध बैंकों में दो दिन (एक और दो दिसंबर) की हड़ताल का आह्वान किया गया। इसके चेयरमैन महेश मिश्र ने यह जानकारी दी।
मिश्र ने चेताया कि अगर उनकी मांगें तब तक पूरी नहीं की गईं तो एसएसबीईए संबद्ध बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल हो सकती है जिसका सभी बैंकों में एआईबीईए द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल द्वारा अनुसरण किया जाएगा। वेंकटचलम ने कहा कि 26 अक्तूबर से कई आंदोलन होंगे जिसके बाद दिसंबर की शुरूआत में हड़ताल होगी।