Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Oct, 2018 06:31 PM
नवंबर में दिवाली-छठ सहित कई त्योहार हैं। इन त्योहारों के दिन सरकारी छुट्टियां रहती हैं। इस दौरान बैंकों में भी लंबी छुट्टी रह सकती है। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई...
नई दिल्लीः नवंबर में दिवाली-छठ सहित कई त्योहार हैं। इन त्योहारों के दिन सरकारी छुट्टियां रहती हैं। इस दौरान बैंकों में भी लंबी छुट्टी रह सकती है। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर को दिवाली, 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाईदूज के कारण उत्तर प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार होने के कारण कई बैंक बंद रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में, उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
जानते हैं राज्यों में नवंबर की शुरुआत में कितने दिन बैंक बंद रह सकते हैं:
बिहार
बिहार में 7 नवंबर को दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 12 नवंबर को एक दिन के लिए बैंक खुले रहेंगे और फिर 13 और 14 नवंबर को छठ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
राजस्थान
राजस्थान में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश
7, 8 और 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बैंक दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के कारण बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार होने के कारण कई बैंक रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में, उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में 7 और 9 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कई और राज्यों में भी दिवाली और उसके नजदीक छुट्टियां हैं। नवंबर के आखिर में भी ईद, गुरु तेग बहादुर जयंती और गुरु नानक देव की जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां होती हैं। नवंबर में शनिवार और रविवार के अलावा भी कई छुट्टियां हैं।
निपटा लें जरूरी कामकाज
बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए यदि आपको बैंक ब्रांच से संबंधित आवश्यक काम है तो समय से पहले ही निपटा लें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।