बैंकों के गरीबों पर जुर्माना लगाए जाने की बात बेबुनियाद : अरुंधति भट्टाचार्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 05:37 PM

banks do not want to impose penalty on poor arundhati bhattacharya

भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने बैंकों द्वारा गरीबों पर बैंक खातों में न्यूतम अधिशेष राशि बनाए रखने में विफलता पर जुर्माना लगाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वित्तीय रूप से कमजोर लोगों के खाते पर कभी कोई शुल्क नहीं...

हैदराबाद : भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने बैंकों द्वारा गरीबों पर बैंक खातों में न्यूतम अधिशेष राशि बनाए रखने में विफलता पर जुर्माना लगाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वित्तीय रूप से कमजोर लोगों के खाते पर कभी कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है। 

अरुंधति ने कहा कि वित्तीय समावेशन की प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों पर ‘किसी भी चीज का शुल्क नहीं लगाया गया है।’’ इन खातों को न्यूनतम मासिक औसत जमा राशि रखने से भी छूट प्राप्त है। इस बात के लिए अरुंधति ने भारतीय स्टेट बैंक के ‘बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट’ (बी.एस.बी.डी.) खातों का उदाहरण दिया। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के अनुसार बी.एस.बी.डी. खाते विशेष तौर पर समाज के गरीब तबके के लिए होते हैं ताकि उन्हें शुल्कों के बोझ के बिना बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!