Edited By Supreet Kaur,Updated: 28 Sep, 2019 12:37 PM
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके तहत अगर आपने अगले महीने बैंक से जुड़े काम कराने की प्लानिंग कर रखी है तो जरा ध्यान दें क्योंकि अक्टूबर में करीब 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।इसलिए जितना जल्दी हो सके पैसे से जुड़े सारे कामकाज निपटा लें।
बिजनेस डेस्कः त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके तहत अगर आपने अगले महीने बैंक से जुड़े काम कराने की प्लानिंग कर रखी है तो जरा ध्यान दें क्योंकि अक्टूबर में करीब 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।इसलिए जितना जल्दी हो सके पैसे से जुड़े सारे कामकाज निपटा लें। इसके अलावा त्योहारों पर खर्च के लिए भी पहले से पैसा तैयार रखें।
2 अक्टूबर से होगी छुट्टियों की शुरुआत
अगले महीने छुट्टी की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6, 7 और 8 अक्टूबर को लगातार तीन दिन बैंकों में कोई काम नहीं होगा। 6 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी, 7 अक्टूबर को नवमी जबकि 8 अक्टूबर को दशहरे की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा। 13 अक्टूबर को बैंकों में रविवार का अवकाश होगा। अगला रविवार का अवकाश 20 अक्टूबर को पड़ रहा है।
दिवाली पर भी 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
महीने के आखिर में भी लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से 26 अक्टूबर को बैंक में कामकाज बंद रहेगा। इस साल दिवाली भी रविवार को है। 27 अक्टूबर रविवार और दिवाली होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्टूबर को भइया दूज के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिनांक |
अवकाश |
2 अक्टूबर |
गांधी जयंती |
6 अक्टूबर |
रविवार |
7 अक्टूबर |
नवमी |
8 अक्टूबर |
दशहरा |
12 अक्टूबर |
महीने का दूसरा शनिवार |
13 अक्टूबर |
वाल्मीकि जयंती और रविवार |
20 अक्टूबर |
रविवार |
26 अक्टूबर |
महीने का चौथा शनिवार |
27 अक्टूबर |
दिवाली |
28 अक्टूबर |
गोवर्धन पूजा |
29 अक्टूबर |
भइया दूज |