हड़ताल और छुट्टियों के कारण 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Feb, 2022 02:38 PM

banks will remain closed for 11 days due to strike and holidays check list

फरवरी महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फौरन निपटा लें। क्योंकि अब महीने के बाकी बचे हुए दिनों में 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दो दिन के लिए बैंक हड़ताल से बैंक में काम-काज नहीं होगा, जबकि...

बिजनेस डेस्कः फरवरी महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फौरन निपटा लें। क्योंकि अब महीने के बाकी बचे हुए दिनों में 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दो दिन के लिए बैंक हड़ताल से बैंक में काम-काज नहीं होगा, जबकि बाकी दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। 

15 फरवरी से शुरू होगा अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो 15 फरवरी से अवकाश शुरू होंगे। इनमें गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती और मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं हो सकेगा। वहीं पांच दिन रविवार और शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, वीकेंड पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलती है। 

बैंक हड़ताल से सेवाएं होंगी प्रभावित 
गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकार की श्रमिक और जन विरोधी नीतियों को कारण बताते हुए हड़ताल करने वाले हैं। इस दो दिनी हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (सीटीयू) और अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। 

राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश 
आरबीआई ने फरवरी में कई दिन बैंक के बंद होने का एलान अपनी सूची में किया है। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है। 

इन तारीखों पर नहीं होगा काम-काज

  • 15 फरवरी: मोहम्मद हजरत अली/लुई-नागई-नी के जन्मदिन के कारण इम्फाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक शाखाएं बंद हो जाएंगी।
  • 16 फरवरी: उस दिन गुरु रविदास जयंती पड़ती है। चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 फरवरी: डोलजात्रा के कारण कोलकाता में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कारण बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 फरवरी, बुधवार - बैंक हड़ताल
  • 24 फरवरी, गुरुवार - बैंक हड़ताल

इन तारीख पर भी बंद रहेंगे बैंक
इन छुट्टियों के अलावा, रविवार के कारण 13, 20 और 27 फरवरी को और दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 12 और 26 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!