Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Nov, 2022 01:52 PM
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। अभी नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ दिन बचे हैं। अगले महीने यानी दिसंबर को बैंकों में 13 दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। इस दौरान बैंक नहीं खुलेंगे और आपके बैंकिंग संबंधित काम
बिजनेस डेस्कः अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। अभी नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ दिन बचे हैं। अगले महीने यानी दिसंबर को बैंकों में 13 दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। इस दौरान बैंक नहीं खुलेंगे और आपके बैंकिंग संबंधित काम अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक में कोई जरूरी है तो जल्द निपटा लें। बैंक जाने से पहले ये छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
इन तारीखों पर बंद हैं बैंक
3 दिसंबर 2022 - शनिवार- सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद रहेंगे
4 दिसंबर 2022 - रविवार- बैंक बंद- पूरे देश में बैंक बंद
10 दिसंबर 2022 - शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
11 दिसंबर 2022 - रविवार- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
12 दिसंबर 2022 - सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
18 दिसंबर 2022 - रविवार- पूरे देश में बैंक बंद
19 दिसंबर 2022 - सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद रहेंगे
24 दिसंबर 2022 - शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद
25 दिसंबर 2022 - रविवार- पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
26 दिसंबर 2022 - सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद
29 दिसंबर 2022 - गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे
30 दिसंबर 2022 - शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
31 दिसंबर 2022 - शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंकिंग छुट्टियों की ये लिस्ट अलग- अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर है। मालूम हो कि बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग पहले की तरह ही चालू रहेगी।
RBI जारी करता है लिस्ट
बैंक किस दिन बंद रहेंगे इसकी लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी की जाती है। दरअसल RBI की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक दिसंबर में सिर्फ आठ दिन ही बैंक बंद हैं लेकिन हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद होते हैं। ऐसे में बैंकों की कुल छुट्टियां 13 हो जाती है।