PNB स्कैमः ब्लास्ट से गिराया जाएगा भगोड़े नीरव मोदी का आलीशान बंगला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Mar, 2019 12:10 PM

bhagwad nirav modi s luxurious bungalow will be dropped by blast

पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर एक और वार करने की तैयारी है। नीरव मोदी का अलीबाग का बंगला अब गिरा दिया जाएगा। 8 मार्च को इस अवैध बंगले को गिराया जाएगा।

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर एक और वार करने की तैयारी है। नीरव मोदी का अलीबाग का बंगला अब गिरा दिया जाएगा। 8 मार्च को इस अवैध बंगले को गिराया जाएगा। पहले इसे 6 मार्च को गिराया जाना था लेकिन अब इसका काम 8 मार्च से शुरू होगा। रायगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. विजय सूर्यवंशी ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले नीरव मोदी के अलीबाग स्थित बंगले को गिराने का काम जनवरी के अंतिम सप्ताह में रोक दिया गया था। उस समय बंगले को गिराने पहुंची जेसीबी और पोकलेन मशीन इसे ढहाने में नाकामयाब रही थी।

PunjabKesari

बंगले का कीमती सामान होगा नीलाम
सूत्रों ने बताया था कि बंगले की मजबूती पर जेसीबी और पोकलेन मशीन कारगर साबित नहीं हुई। दूसरी तरफ बंगले को तोड़ने पहुंची टीम को यहां पर कीमती सामान भी मिला था। इस कीमती सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अब इस सामान की नीलामी की जाएगी। कीमती सामान में झूमर और बाथरूम में लगे शावर आदि भी शामिल हैं। बंगले को खाली करने के बाद कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए गिराने की तैयारी है। बंगले को गिराने के लिए स्पेशल टेक्निकल टीम को पिलर के बीच विस्फोटक लगाने के लिए बुलाया गया है।

PunjabKesari

20 वर्ग फीट में फैला है बंगला
नीरव मोदी का अलीबाग स्थित बंगला करीब 20 हजार वर्ग फीट में फैला है। आपको बता दें कि रायगढ़ के जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने पिछले दिनों मुंबई से 90 किलोमीटर दूर अलीबाग बीच के पास किहिम में स्थित 58 अवैध इमारतों को गिराने का आदेश दिया था। इसमें नीरव मोदी का बंगला भी शामिल था।

PunjabKesari

ईडी ने जब्त किया था बंगला
अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने में नाकामी पर बंबई हाईकोर्ट की फटकार के बाद इन बिल्डिंग को गिराने का आदेश जारी किया गया था। अन्य एजेंसियों के साथ पीएनबी मामले की जांच कर रही ईडी ने इस संपत्ति को जब्त किया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!