नीता अंबानी की बड़ी उपलब्धि, इस लिस्ट में चुनी गई इकलौती भारतीय

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jun, 2020 11:43 AM

big achievement of nita ambani the only indian selected in this list

कोरोना संकट के बीच लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटीं नीता अंबानी को दुनिया के प्रमुख समाजसेवियों (परोपकारी) की सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका (US) की प्रतिष्ठित मैगजीन टाउन

बिजनेस डेस्कः कोरोना संकट के बीच लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटीं नीता अंबानी को दुनिया के प्रमुख समाजसेवियों (परोपकारी) की सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका (US) की प्रतिष्ठित मैगजीन टाउन एंड कंट्री की 2020 के लिए जारी की गई इस सूची में नीता अंबानी भारत से शामिल होने वाली अकेली समाजसेवी हैं। इसमें कहा गया है कि वह सफलता के साथ रिलायंस फाउंडेशन का नेतृत्‍व कर रही हैं। उन्‍हें लॉकडाउन के दौरान समाज के विभिन्‍न तबकों के लिए राहत कार्यों, गरीबों को भोजन कराने और देश के पहले कोविड-19 अस्‍पताल बनवाने जैसी समाज सेवाओं के लिए सूची में जगह दी गई है।

Nita Ambani | For the love of art: Nita Ambani named to ...

नीता अंबानी के साथ ही सूची में शामिल हैं ये हस्तियां
नीता अंबानी के अलावा इस सूची में टिम कुक, ओपरा विन्‍फ्रे, लॉरेन पावेल जॉब्‍स, लॉडर फैमिली, डी. वर्साचे, माइकल ब्‍लूमबर्ग, लियोनार्डो डी कैपरियो और कई दूसरी हस्तियां भी शामिल हैं। मैगजीन ने नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के प्रयासों पर रोशनी डालते हुए लिखा है कि फाउंडेशन ने लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को खाना खिलाया। वहीं, आपातकालीन कोष में 7.2 करोड़ डॉलर भी दान किए। इसके अलावा भारत का पहला कोविड-19 अस्‍पताल बनाने में आर्थिक मदद की।

नीता अंबानी ने जताई खुशी
नीता अंबानी ने सूची जारी किए जाने के अवसर पर कहा कि संकट के दौरान तत्काल राहत, संसाधन, सरलता और सबसे महत्वपूर्ण करुणा की जरूरत होती है। हमें खुशी है कि हमारे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज संकट में तत्‍काल कदम उठाने के लिए पहले से ही तैयार थी। संकट के दौरान हमारी ओर से किए गए सभी काम हमारी सरकार और समाज की मदद करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

IPL 2018: Nita Ambani Disappointed Over their Senior Player's ...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!