विश्व व्यापार संगठन में बड़ी चुनौतियां: सुरेश प्रभु

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jun, 2018 11:18 AM

big challenges in the world trade organization

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत विश्व व्यापार संगठन तथा वैश्विक व्यापार प्रणाली में वास्तविक चुनौतियां देख रहा है। निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो के एक कार्यक्रम उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री प्रभु ने...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत विश्व व्यापार संगठन तथा वैश्विक व्यापार प्रणाली में वास्तविक चुनौतियां देख रहा है। निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो के एक कार्यक्रम उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री प्रभु ने कहा, ‘‘पहली बार देश डब्ल्यूटीओ और वैश्विक व्यापार प्रणाली में वास्तविक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पहली बार विभिन्न देश बाधा खड़ी कर रहे हैं और यह वास्तिवक मुद्दा बन रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों के साथ मित्रता की कोशिश कर रहा है।

प्रभु ने कहा, ‘‘जहां तक व्यापार का संबंध है, हम दुश्मन नहीं हैं। चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है। मैंने चीन के वाणिज्य मंत्री (झोंग शान) को आमंत्रित किया और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। हमने न केवल व्यापार घाटा कम करने बल्कि व्यापार में संतुलन लाने का भी फैसला किया।’’

उन्होंने कहा कि सरकार डब्ल्यूटीओ मुद्दों पर यूरोपीय संघ के साथ भी बातचीत कर रही है क्योंकि यह बड़ा बाजार है। देश में कृषि उत्पादन के बारे में वाणिज्य मंत्री ने कहा कि देश में कुल कृषि उत्पादन 28.5 करोड़ टन रहा जबकि बागवानी उत्पादन पिछले साल 30 करोड़ टन था। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम बेहतर मानसून की उम्मीद कर रहे हैं। इससे संभवत: कृषि एवं बागवानी उत्पादन 62 करोड़ टन से अधिक होगा।’’ 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!