क्रूड की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jul, 2022 01:36 PM

big in crude prices check latest rates of petrol and diesel

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के भाव में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार सुबह भी 100 डॉलर के नीचे बना रहा। अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) का मानना है कि आने वाले समय में ईंधन की खपत घटेगी जिससे क्रूड और सस्‍ता...

बिजनेस डेस्कः ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के भाव में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार सुबह भी 100 डॉलर के नीचे बना रहा। अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) का मानना है कि आने वाले समय में ईंधन की खपत घटेगी जिससे क्रूड और सस्‍ता होगा।

कच्‍चे तेल में जारी गिरावट के बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का आज सुबह 95.67 डॉलर प्रति बैरल रहा। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 91.64 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। यह क्रूड का पांच महीने का निचला स्‍तर है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Related Story

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!