बिल गेट्स ने 4600 Cr में खरीदी लग्जरी सुपरयाट, जानें क्या है खासियत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Feb, 2020 05:22 PM

bill gates just bought a 645 million 100 green luxury super yacht

दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बिल गेट्स अक्सर छुट्टियां मनाने कहीं न कहीं जाते हैं। वो बेहतरीन जगहों पर रुकने और उम्दा वाहनों के उपयोग के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक सुपरयाट (Superyacht) खरीदी है। इस सुपरयाट की कीमत है

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बिल गेट्स अक्सर छुट्टियां मनाने कहीं न कहीं जाते हैं। वो बेहतरीन जगहों पर रुकने और उम्दा वाहनों के उपयोग के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक सुपरयाट (Superyacht) खरीदी है। इस सुपरयाट की कीमत है 645 मिलियन डॉलर (यानी 4600 करोड़ रुपए) है। आइए जानते हैं इस सुपरयाट के बारे में...

PunjabKesari

यह सुपरयाट 370 फीट लंबी है। इसमें पांच डेक्स हैं, इसमें एकसाथ 14 लोग सफर कर सकते हैं। साथ ही इस सुपरयाट में करीब 30 क्रू मेंबर काम कर सकते हैं।

PunjabKesari

यह सुपरयाट ईको-फ्रेंडली है, यह सुपरयाट लिक्विड हाइड्रोजन से चलती है यानी इस याट से किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। इस सुपर लग्जरी याट में जिम, योग स्टूडियो, मसाज पार्लर और स्वीमिंग पूल भी है।

PunjabKesari

इस की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बार लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद यह करीब 6437 किलोमीटर चलेगी। इस सुपरयाट का नाम एक्वा (Aqua) है।

PunjabKesari

बिल गेट्स इस सुपरयाट को 2024 में हासिल कर सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इस सुपर लग्जरी ईको-फ्रेंडली याट को बनाने में करीब चार साल का समय लगेगा। बिल गेट्स से मिले पैसों के जरिए इसका निर्माण और तेजी से होगा।

PunjabKesari

इस सुपरयाट के पिछले हिस्से में स्वीमिंग पूल, सनबाथ डेक, आउटडोर डाइनिंग आदि की व्यवस्था है। इतना ही नहीं, सर्दियों में वातावरण गर्म रखने के लिए जेल-फ्यूल्ड फायर बाउल्स (Gel Fuelled Fire Bowls) भी लगे हैं।

PunjabKesari

एक्वा सुपरयाट के अंदर होम सिनेमा थियेटर भी है। जहां एकसाथ 20 लोग बैठकर फिल्म का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

इसकी गति करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अंदर 4 गेस्ट रूम, 2 वीआईपी स्टेट रूम और 1 पवेलियन है।

PunjabKesari

एक्वा सुपरयाट में 31 क्रू मेंबर एकसाथ काम कर सकते हैं. इनके रहने के लिए 14 डबल क्रू केबिन, 2 ऑफिसर केबिन और एक कैप्टन केबिन बना हुआ है।

PunjabKesari

एक्वा सुपरयाट का अगला हिस्सा बुलबुले के आकार का है। यहां से 360 डिग्री का नजारा मिलता है। इसका कप्तान जिस जगह बैठकर इसे चलाएगा वह पूरी तरह से ऑटोमैटिक है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!