क्रिप्टोकरेंसी में आई बड़ी गिरावट, बिटकॉइन 30,000 डॉलर के नीचे लुढ़का

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Jul, 2021 01:51 PM

bitcoin slips below 30 000

दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में 22 जून के बाद पहली बार 30,000 डॉलर से नीचे चली गई। आज कारोबार के दौरान इसमें 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और इसकी कीमत 29,671.9 डॉलर रह गई। 22 जून को

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में 22 जून के बाद पहली बार 30,000 डॉलर से नीचे चली गई। आज कारोबार के दौरान इसमें 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और इसकी कीमत 29,671.9 डॉलर रह गई। 22 जून को इसकी कीमत 29,614 डॉलर तक गिर गई थी जो 27 जनवरी के बाद इसका न्यूनतम स्तर था।

अप्रैल के मध्य में बिटकॉइन की कीमत 64 हजार डॉलर के पार पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। बिटकॉइन की कीमत अपने पीक पॉइंट से आधी से भी कम रह गई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में भी 8 फीसदी गिरावट आई और इसका भाव 1734 डॉलर रह गया। मजाक के तौर पर शुरू हुई डॉगकॉइन की कीमत भी 5 फीसदी की गिरावट के साथ 0.16 डॉलर रह गई।

Polkadot में सबसे ज्यादा गिरावट
Cardano, XRP, Litecoin और Uniswap की कीमतों में पिछले 24 घंटे में 5 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। Polkadot की कीमत में पिछले 24 घंटे में 12.24 फीसदी की गिरावट आई है। क्रिप्टोकरेंसीज के लिए यह समय अच्छा नहीं चल रहा है। एक के बाद एक कई क्रिप्टोकरेंसीज के को-फाउंडर इंडस्ट्री छोड़कर जा रहे हैं। यही वजह है कि क्रिप्टोकरेंसीज में निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!