दिन के ऊपरी स्तर पर मार्केट: सेंसेक्स करीब 1000 अंक से ज्यादा उछला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Jun, 2022 02:03 PM

market at day s high bse jumped more than 1000 points

मंगलवार को शेयर बाजार एक बार फिर मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 405.99 अंकों के सुधार के साथ 52003.83 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 117.30 अंक चढ़कर 15467.50 पर खुला।

नई दिल्लीः सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे के कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1181.04 अंक या 2.29% की बढ़त के साथ 52,778.88 पर और निफ्टी 354.35 अंक या 2.31% की बढ़त के साथ 15,704.50 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल की गिरावट को छोड़ सभी 49 स्टॉक्स में बढ़त है। सबसे ज्यादा बढ़त वाले स्टॉक्स टाइटन, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और TCS हैं। इनमें 3-6% की बढ़त है।

सेंसेक्स 300 अंक की बढ़त के साथ 51,897 पर और निफ्टी 105 अंक की बढ़त के साथ 15,455.95 पर खुला था। सेंसेक्स ने दोपहर 1 बजे तक 52,633.18 का हाई और 51,808.76 का लो लेवल बनाया।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
आज निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है। इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त वाले में ऑटो, IT, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स हैं। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में मामूली बढ़त है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!