सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 49 हजार के स्तर पर बंद, निफ्टी भी 14500 के पार पहुंचा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Mar, 2021 03:45 PM

bse climbed 568 points to close at 49 000 level nifty also crossed 14500

शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 568.38 (1.17%) अंकों की बढ़त के साथ 49,008.50 और निफ्टी 182.40 (1.27%) अंक चढ़कर 14,507.30 अंक पर बंद हुआ। इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त रही,...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 568.38 (1.17%) अंकों की बढ़त के साथ 49,008.50 और निफ्टी 182.40 (1.27%) अंक चढ़कर 14,507.30 अंक पर बंद हुआ। इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त रही, जिसमें सबसे ज्यादा बजाज फिनसर्व का शेयर 4.4% बढ़ा। इससे पहले दो दिन की गिरावट में सेंसेक्स 1,611 अंक गिरकर गुरुवार को 48,440 पर बंद हुआ था।

PunjabKesariएक्सचेंज पर 1,670 शेयरों में बढ़त
निफ्टी भी 193 अंक ऊपर 14,517.95 पर पहुंचा। निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.9% की बढ़त है। BSE पर 3,070 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 1,670 के शेयरों में बढ़त है। वहीं, 1,225 शेयरों में गिरावट है। इसमें 323 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 201.43 लाख करोड़ रुपए रुपए हो गया है, जो कल 198.75 लाख करोड़ रुपए था।

PunjabKesariटाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार खरीदारी
सायरस मिस्त्री विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने टाटा ग्रुप के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने NCLAT के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि मिस्त्री को टाटा संस को चेयरमैन पद से हटाना कानूनी तौर पर सही। इसके बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर टाटा स्टील का शेयर है, जो करीब 5% की चढ़ा है। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर में 4%, टाइटन 3.4%, TCS का शेयर 1.4% सहित अन्य शेयरों में भी बढ़त है।

PunjabKesariUS मार्केट में खरीदारी से एशियाई बाजारों में लौटी रौनक

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 287 अंक यानी 1% चढ़कर 28,187 पर पहुंच गया है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 46 पॉइंट ऊपर 3,409 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 464 पॉइंट्स चढ़कर 29,194 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी 0.80% तक की बढ़त है।

अमेरिकी बाजार में खरीदारी लौटी
US इकोनॉमी में बेहतर रिकवरी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों ने खरीदारी की। डाओ जोंस इंडेक्स 199 पॉइंट बढ़त के साथ 32,619 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 15 अंक बढ़कर 12,977 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 20 अंक चढ़कर 3,909 अंकों पर पहुंच गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!